यमन की जेल में बंद भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को रिहा किया जाएगा। ईसाई धर्म प्रचारक के.ए. पॉल ने यह दावा किया है।
के.ए. पॉल ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद भी कहा है। ग्लोबल पीस इनिशिएटिव के संस्थापक डॉ. के.ए. पॉल ने मंगलवार रात एक वीडियो संदेश में कहा कि यमन की राजधानी सना की जेल में बंद भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सजा रद्द कर दी गई है।
डॉ. के.ए. पॉल ने वीडियो संदेश में यमन के नेताओं को धन्यवाद दिया और उनकी कोशिशों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यमन के नेताओं ने बीते 10 दिनों तक दिन रात काम किया।
पॉल ने कहा, मैं उन सभी नेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने निमिषा प्रिया की मौत की सजा को रद्द कराने में मदद की। भगवान के आशीर्वाद से निमिषा प्रिया को जल्द ही रिहा किया जाएगा और फिर वह भारत लौटेगी।
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को भी धन्यवाद दिया, मैं प्रधानमंत्री मोदी को भी धन्यवाद करता हूं, जो निमिषा प्रिया को ले जाने के लिए राजनयिक भेज रहे हैं।
पिछले हफ्ते, भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी एक बयान में बताया था कि सरकार निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या-क्या कदम उठा रही है। सरकार ने निमिषा प्रिया के परिवार की मदद के लिए एक वकील भी नियुक्त किया है, जो यमन के कानून के मुताबिक उनकी मदद कर रहा है। साथ ही, शरिया कानून के तहत निमिषा को माफी मिलने की कोशिशों की भी जानकारी दी।
विदेश मंत्रालय के बयान से पहले, केरल के ग्रैंड मुफ्ती शेख अबुबकर अहमद कांतापुरम ने बताया कि उन्होंने यमन के मुस्लिम धर्मगुरुओं से बात की है और उनसे निमिषा प्रिया की रिहाई की अपील की। शेख अबुबकर ने दावा किया कि उनके बात करने के बाद ही निमिषा को 16 जुलाई को दी जाने वाली फांसी की सजा टाल दी गई थी।
केरल के पलक्कड़ की निवासी निमिषा प्रिया 2008 में एक नर्स के रूप में काम करने के लिए यमन गई थीं। वहां कई अस्पतालों में काम करने के बाद निमिषा प्रिया 2011 में केरल वापस आईं और यहां टॉमी थॉमस से उनकी शादी हुई। दोनों की एक बेटी है, जो इस समय केरल में रहती है।
2015 में निमिषा ने यमन के नागरिक तलाल अब्दो महदी के साथ मिलकर एक मेडिकल क्लीनिक की शुरुआत की थी। 2017 में महदी का शव एक वॉटर टैंक में पाया गया और हत्या का आरोप निमिषा पर लगा।
आरोप है कि निमिषा ने नींद की दवा की अधिक डोज देकर महदी की हत्या की और उनके शव को छिपाने की कोशिश की। इसके एक महीने बाद निमिषा को यमन-सऊदी अरब की सीमा से गिरफ्तार किया गया।
निमिषा के वकील ने दलील दी कि महदी ने निमिषा का शारीरिक उत्पीड़न किया और उसका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया था और निमिषा को धमकाया था। हालांकि, तलाल अब्दो महदी के भाई ने इन आरोपों से इनकार किया।
2020 में, सना की एक अदालत ने निमिषा को मौत की सजा सुनाई। 2023 में यमन के सर्वोच्च न्यायालय ने भी इस सजा को बरक़रार रखा। निमिषा प्रिया फ़िलहाल सना जेल में बंद है।
BIG BREAKING NEWS. Indian Nurse Nimisha Priya from Sanaa , Yemen Prison will be released . English & Telugu . pic.twitter.com/oAbX5LABly
— Dr KA Paul (@KAPaulOfficial) July 21, 2025
मंगेतर ने सबके सामने फाड़ा लहंगा, वजह जान रह जाएंगे हैरान!
मुंबई में सिरफिरे आशिक का हाई वोल्टेज ड्रामा, लोगों ने की धुनाई
तेज रफ़्तार का कहर: कार से कुचली गई सफाई कर्मी महिला, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
कॉर्पोरेट गुलामी या यादगार अनुभव? विदेशी क्लाइंट के स्वागत में डांस पर सोशल मीडिया में छिड़ा महासंग्राम!
दिल्ली-एनसीआर में फिर डोली धरती, 3.2 तीव्रता का भूकंप!
एक साल बाद केयरटेकर को देख खुशी से झूम उठा हाथियों का झुंड!
स्कूल से लौट रही नाबालिग लड़की को सिरफिरे आशिक ने रोका, गर्दन पर रखा चाकू!
निमिषा प्रिया होंगी रिहा, ईसाई प्रचारक के.ए. पॉल का दावा; पीएम मोदी को कहा धन्यवाद
क्या नीतीश कुमार बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? सियासी गलियारों में मची हलचल
उपेंद्र कुशवाहा की नीतीश कुमार को सलाह से बिहार की राजनीति में हलचल, क्या चाहती हैं राबड़ी देवी?