बस्ती में कांवड़ियों का उत्पात, पुलिस वाहन तोड़ा, आगजनी!
News Image

बस्ती जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान भारी बवाल हुआ है। आक्रोशित कांवड़ियों ने पुलिस को भी नहीं बख्शा। एक वायरल वीडियो में कांवड़िए पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं।

घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कप्तानगंज चौराहे की बताई जा रही है। उग्र कांवड़ियों ने सड़क पर पुलिस की बैरिकेडिंग में आग लगा दी और जमकर नारेबाजी की।

जानकारी मिलने पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, लेकिन कांवड़िए किसी की सुनने को तैयार नहीं थे।

आरोप है कि धार्मिक टिप्पणी को लेकर यह बवाल शुरू हुआ। इसके बाद कांवड़ियों ने हाइवे को जाम कर दिया और आगजनी की।

बताया जा रहा है कि अयोध्या से जल लेकर लौट रहे कांवड़िए ताश खेल रहे थे, तभी एक युवक वहां पहुंचा। आरोप है कि युवक ने धार्मिक टिप्पणी की, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

कांवड़ियों ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने युवक को चौकी में ले जाकर मामले को शांत करने की कोशिश की, लेकिन कांवड़िए और उग्र हो गए और पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई।

एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि कांवड़ियों का कुछ अन्य लोगों से विवाद हो गया था। मौके पर पुलिस बल मौजूद है और मामले को सुलझा लिया गया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पानी के अंदर दिवाली! ताइवान में वैज्ञानिकों ने बनाईं चमकने वाली मछलियां

Story 1

सैयारा के दीवानेपन में दर्शक हुआ बेहाल, थिएटर में टी-शर्ट उतार ज़मीन पर लेटा

Story 1

बरेली में कांवड़ियों का बवाल, कार में तोड़फोड़, थाने में हंगामा

Story 1

डेब्यू मैच में मिचेल ओवेन का धमाका, ऑस्ट्रेलिया ने वेस्ट इंडीज को हराया!

Story 1

बीच समुद्र में जलता जहाज! 280 यात्रियों की जान खतरे में

Story 1

मराठी बोलो या बाहर निकलो : मुंबई लोकल में भाषा विवाद, वायरल वीडियो

Story 1

हरभजन सिंह पर भारत विरोधी होने का आरोप: पाकिस्तानी रेस्टोरेंट में डिनर करने पर मचा बवाल

Story 1

धोनी ने देवड़ी मंदिर में परिवार संग टेका माथा, जानिए मंदिर की पौराणिक मान्यता

Story 1

राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलेगा फिर, बारिश की संभावना!

Story 1

बच्चों ने मां-बाप से छुपकर चलाई कार, गली में मची अफरा-तफरी, वायरल हुआ वीडियो