आईपीएल 2025 के व्यस्त सीजन के बाद पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ रांची स्थित मां देवड़ी मंदिर पहुंचे। परिवार ने इस प्राचीन मंदिर में माथा टेका और माता का आशीर्वाद लिया।
एमएस धोनी ने परिवार के साथ मिलकर विधि-विधान से पूजा की। दीप जलाने से लेकर नारियल फोड़ने तक में परिवार ने हिस्सा लिया। धोनी के मंदिर में पूजा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। धोनी कई सालों से मंदिर में नियमित पूजा करने के लिए जाते रहे हैं।
हालांकि, इस बार वह परिवार के साथ पहुंचे। धोनी के माता के दरबार में पहुंचने की सूचना पर मंदिर के बाहर काफी संख्या में लोग पहुंचे। उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। धोनी के मंदिर दर्शन की सूचना जिला प्रशासन को पहले ही थी, इसलिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
झारखंड में मां काली का यह मंदिर हर किसी की जुबान पर रहता है। यहां 16 भुजाओं वाली मां काली की करीब साढ़े तीन फुट ऊंची प्रतिमा है। यह मंदिर रांची की पहचान बन चुका है।
इस मंदिर को लेकर दो कथाएं प्रचलित हैं। पहली कथा के अनुसार, झारखंड के तमाड़ में तब एक राजा हुआ करते थे। नाम था- केरा। वह युद्ध में हार कर घर लौट रहे थे। देवी उनके स्वप्न में आईं। उन्होंने राजा से कहा- मेरा मंदिर निर्माण कराओ। इसके बाद राजा ने मंदिर का निर्माण कराया तो उनका राज्य दोबारा मिल गया।
दूसरी कथा के अनुसार, यह मंदिर करीब 700 वर्ष प्राचीन है। इसका निर्माण 10वीं से 12वीं शताब्दी के बीच का बताया जाता है। कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण होते किसी ने नहीं देखा है।
ऐसा कहा जाता है कि रात एक भक्त को सपना आया। सुबह उठकर उसने जंगलों में मंदिर की खोज शुरू कर दी। काफी मेहनत के बाद उसे घने जंगल के बीच एक मंदिर नजर आया। वह देखकर दंग रह गया। इसके बाद उसने ग्रामीणों को इस मंदिर की जानकारी दी। तब से मंदिर में पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
*MS Dhoni and his family at Deori Maa temple 🙏❤️ pic.twitter.com/5Jb7VBXn54
— ` (@WorshipDhoni) July 19, 2025
मुंबई में रहना है तो मराठी बोलो, वरना निकलो! लोकल ट्रेन में भाषा पर छिड़ा युद्ध
कांवड़ियों पर शख्स ने बरसाई लाठियां, मची भगदड़: वीडियो वायरल
बीच समुद्र में जलता जहाज! 280 यात्रियों की जान खतरे में
शख्स ने AI को चटाई धूल, वर्ल्ड चैंपियनशिप में OpenAI मॉडल हुआ पराजित!
यूक्रेन पर मंडरा रहा महा-संकट: रूस तैयार कर रहा 2000 ड्रोनों का भीषण आक्रमण!
स्लीपिंग प्रिंस का निधन, 20 साल कोमा में रहने के बाद दुनिया को कहा अलविदा
लाख छुपाए पाक, किराना हिल्स की तस्वीरें खोल रहीं ऑपरेशन सिंदूर का राज!
ऑटो में हंसते हुए पिटबुल से बच्चे पर हमला, मुंबई में बेरहमी की हद!
मुंबई में भाषा विवाद: ये महाराष्ट्र है, मराठी बोल पर बवाल, महिला ने पूछा- क्या तुम हिंदुस्तानी नहीं हो?
तेल की एक-एक बूंद का हिसाब! महिला का देसी जुगाड़ सोशल मीडिया पर वायरल