समुद्र की दुनिया रहस्यों से भरी हुई है, और अब एक नया अजूबा सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पानी के अंदर कुछ मछलियां तैरती हुई दिखाई दे रही हैं, जिनके शरीर से नीले रंग की रौशनी निकल रही है। ये दृश्य ऐसा है मानो मछलियों के अंदर दिवाली की झालरें लगी हों।
यह अनोखा कारनामा ताइवान के वैज्ञानिकों ने किया है। उन्होंने कार्प मछली के डीएनए में जेलीफ़िश के जीन को मिलाकर एक ऐसी मछली विकसित की है जो अंधेरे में चमकती है। इस खोज ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
वैज्ञानिकों ने यह प्रयोग मछलियों पर प्रदूषण के प्रभाव को बेहतर ढंग से समझने के लिए किया है। जेलीफिश के बायोल्यूमिनसेंट जीन ( Bioluminescent genes ) जो मछलियों के चमकने का कारण माना जाता है, उसे कार्प मछली के डीएनए में शामिल किया गया।
इस प्रक्रिया से वैज्ञानिकों को मछली के अंगों में प्रदूषकों के प्रभाव को वास्तविक समय में देखने में मदद मिलती है। बायोल्यूमिनसेंस, यानी जैविक चमक, मछली के शरीर में होने वाली प्रक्रियाओं को देखने लायक बनाती हैं, जिससे पर्यावरण में मौजूद जहरीले पदार्थों का प्रभाव आसानी से अध्ययन किया जा सकता है।
वैज्ञानिकों ने जेनेटिक इंजीनियरिंग की तकनीक का उपयोग कर जेलीफ़िश के उन विशिष्ट जीन को कार्प मछली के डीएनए में जोड़ा, जो प्रोटीन उत्पन्न करते हैं। ये प्रोटीन अंधेरे में चमकते हैं, जिसे ग्रीन फ्लोरोसेंट प्रोटीन (GFP) के रूप में जाना जाता है। इस प्रक्रिया में, मछली के शरीर में एक विशेष प्रकार की रोशनी उत्पन्न होती है, जो इसे अंधेरे में चमकदार बनाती है।
Scientists in Taiwan added jellyfish genes to carp fish DNA resulting in glowing fish pic.twitter.com/E0KxaRCRTo
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) July 19, 2025
18 साल बाद क्रिकेट में पुराने नियम की वापसी, वेस्टइंडीज शर्मसार, पाकिस्तान को याद आए जख्म!
चंदन मिश्रा हत्याकांड के आरोपियों की बिहार पुलिस ने निकाली परेड? जानिए वायरल वीडियो का सच
हिंदू कप्तान होने पर बांग्लादेशी समर्थकों ने मैच में किया पाकिस्तान का समर्थन!
जय शाह के ICC में जाते ही BCCI से छिनी तीन बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी!
उसके बिना नहीं जीत सकते! : आकाश चोपड़ा ने बताया, ऋषभ पंत क्यों हैं टीम इंडिया के लिए अनिवार्य
बाप रे! क्या आपके होटल के कमरे में भी छिपा है कैमरा? वायरल वीडियो ने उड़ा दी नींद
दूल्हे ने गुस्से में फाड़ा 32,000 का लहंगा, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश!
मैनचेस्टर की हरी पिच से बढ़ी भारतीय टीम की मुश्किलें, इंग्लैंड सीरीज जीतने को तैयार!
सरकार किसकी बनेगी? तेजप्रताप यादव की रहस्यमयी मुस्कुराहट!
मैनचेस्टर टेस्ट: अर्शदीप बाहर, चौंकाने वाली टीम इंडिया घोषित!