IND vs ENG: अभ्यास सत्र में प्लेइंग 11 के संकेत, तीन बड़े बदलाव संभव!
News Image

भारतीय टीम एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज में अब मुश्किल स्थिति में है। मैनचेस्टर टेस्ट, टीम के लिए करो या मरो जैसा है। हारने पर सीरीज गवा देंगे, इसलिए प्लेइंग 11 को मजबूत करना जरूरी है।

इंजरी के कारण बदलाव तो तय हैं ही, लेकिन अभ्यास सत्र ने कुछ और संकेत दिए हैं।

ऋषभ पंत की चोट को लेकर चिंता थी। कुछ रिपोर्ट में कहा गया था कि वे सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेल सकते हैं। हालांकि, उन्होंने मैच से दो दिन पहले जमकर विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस की है। इसका मतलब है कि वे विकेटकीपर-बल्लेबाज दोनों भूमिका निभा सकते हैं।

तेज गेंदबाज आकाशदीप ग्रोइन इंजरी के कारण बाहर हो सकते हैं। अर्शदीप सिंह भी फिट नहीं हैं, जिससे अंशुल कंबोज को डेब्यू का मौका मिल सकता है।

नीतीश कुमार रेड्डी की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम मैनेजमेंट फिर से मौका दे सकती है। कंबोज और ठाकुर दोनों ने अभ्यास सत्र में लंबी गेंदबाजी की और बल्लेबाजी भी की।

साई सुदर्शन ने भी चौथे टेस्ट से पहले जमकर अभ्यास किया। उम्मीद है कि उन्हें करुण नायर की जगह नंबर 3 पर खेलने का मौका मिल सकता है। इन बदलावों से टीम इंडिया, इंग्लैंड को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

कृषि मंत्री कोकाटे चारों ओर से घिरे, क्या इस्तीफा देंगे?

Story 1

सावन की सोमवारी पर NDA विधायकों के लिए मटन पार्टी, राजनीतिक हलचल तेज!

Story 1

भारत का अगला उपराष्ट्रपति कौन? राजनाथ, नीतीश या थरूर, सोशल मीडिया पर नामों की अटकलें!

Story 1

दूल्हे ने गुस्से में फाड़ा 32,000 का लहंगा, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश!

Story 1

बाप की पहली गेंद पर बेटे का तूफानी छक्का! क्रिकेट फैंस हुए दीवाने, वीडियो वायरल

Story 1

मानसून सत्र: पहले दिन ही संसद में कोहराम, कांग्रेस की मांग - हर बहस में PM मोदी आएं!

Story 1

एक घंटे में ऐसी कौनसी बीमारी हो गई? जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे पर सवाल

Story 1

पैसे लो पर करो : MLA ने भरी सभा में अफसरों के सामने रखी 50 हजार की गड्डी

Story 1

दुकानदार ने डिस्काउंट मांगने वाले ग्राहक संग किया ऐसा खेल, देखकर नहीं रुकेगी हंसी!

Story 1

सपा सांसद प्रिया सरोज ने सहेलियों संग खेत में की धान की रोपाई, वीडियो वायरल!