जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोमवार को संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी जिसके चलते उन्होंने यह फैसला लिया।
धनखड़ के उपराष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान एक घटना खूब चर्चा में रही थी। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी ने संसद भवन परिसर में जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करते हुए उनका मजाक उड़ाया था।
उस समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी वहां मौजूद थे और उन्होंने इस घटना का वीडियो बनाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिस पर काफी विवाद भी हुआ था।
धनखड़ ने इस घटना पर सदन में अपनी नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि एक सांसद चेयरमैन का मजाक उड़ा रहा है और कांग्रेस के बड़े नेता उसका वीडियो बना रहे हैं। उन्होंने मजाक उड़ाने वाले नेताओं को सद्बुद्धि देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की थी।
सोमवार को धनखड़ के इस्तीफे के बाद सांसद कल्याण बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। उन्होंने लिखा कि वे उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।
#WATCH | TMC MP Kalyan Banerjee mimics Rajya Sabha Chairman Jagdeep Dhankhar in Parliament premises pic.twitter.com/b835BUGRoR
— ANI (@ANI) December 19, 2023
मुझे सिर्फ़ गोली मार सकते हैं : परिवार द्वारा हत्या से पहले पाकिस्तानी महिला के आखिरी शब्द
राज्यसभा में उपसभापति ने दी धनखड़ के इस्तीफे की जानकारी, कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
आपकी टोन सही नहीं : जगदीप धनखड़ का राज्यसभा छोड़ना, जया बच्चन संग बहस का वीडियो वायरल
मोहन कैबिनेट की बड़ी घोषणाएं: किसान, युवा और विकास पर ज़ोर!
बिहार में SIR के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, तेजस्वी ने चुनाव आयोग को बताया बेशर्म
एक कपड़े के लिए दो महिलाओं में हाथापाई, सरोजिनी नगर मार्केट में हंगामा!
बलूचिस्तान में प्रेम विवाह करने पर जोड़े की सरेआम हत्या!
जब भी ब्लास्ट होता है, मुसलमान को... : मुंबई ट्रेन धमाके में 19 साल बाद मिली रिहाई पर भड़के अबू आजमी
बांग्लादेश में वायुसेना का विमान स्कूल से टकराया, दिल दहला देने वाला मंजर!
दारू चढ़ते ही गदर मोड में आया शख्स, अशरफ अली को लगाने लगा आवाज