दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट में एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला, जहां एक ही कपड़े को लेकर दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। यह घटना उस वक्त हुई जब दोनों महिलाओं को एक ही कपड़ा पसंद आ गया और दोनों में से कोई भी उसे छोड़ने को तैयार नहीं थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कपड़े को लेकर दोनों महिलाओं के बीच पहले बहस होती है। बहस इतनी बढ़ जाती है कि सूट पहने एक महिला वेस्टर्न ड्रेस पहने हुई दूसरी महिला को थप्पड़ मार देती है।
इसके बाद वेस्टर्न ड्रेस पहने महिला भी आपा खो बैठती है और सूट पहने महिला को नीचे गिराकर पीटने लगती है। इसी बीच, एक तीसरी महिला बीच-बचाव करने आती है, लेकिन वह भी मारपीट में शामिल हो जाती है।
इस हंगामे के दौरान, आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने रहते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों महिलाएं मिलकर सूट पहने महिला के बाल पकड़कर खींच रही हैं और उसे मार रही हैं। कुछ देर बाद, एक अन्य महिला सूट पहने महिला को बचाने की कोशिश करती है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इस घटना पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ इसे हास्यास्पद बता रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, मेरा उन लोगों को टैग करने का मन कर रहा है जो ‘देहाती’ लोगों के बारे में लेक्चर देते हैं। जरा देखिए - आधुनिक कपड़े पहने हुए, फिर भी इनकी हरकतें बिल्कुल हास्यास्पद हैं।
एक अन्य यूजर ने कहा, आंटियां पागल हो गई हैं।
वहीं, एक यूजर ने इस घटना के लिए दुकानदार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, गलती दुकानदार की है, एक डिजाइन के 2 कपड़े रखने चाहिए।
Kalesh b/w Ladiss over they both wanted to Buy Same Cloth:
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 8, 2025
pic.twitter.com/SNF6xdfbBy
रवींद्र जडेजा: नया इतिहास रचने से बस 1 विकेट दूर!
बीवी के सामने गर्लफ्रेंड से रोमांस! पति बना एलजेब्रा टीचर , पत्नी देखती रह गई
बांग्लादेश में वायुसेना विमान हादसा: कॉलेज पर गिरने से 19 की मौत
IND vs ENG: मैनचेस्टर में अंशुल कंबोज का डेब्यू लगभग तय, भारत ने सुलझाई सेलेक्शन की उलझन!
बांग्लादेश में दुर्घटनाग्रस्त F-7 विमान: चीन का बनाया, रूसी मिग-21 की नक़ल!
अलख निरंजन का ढोंग! भूत भगाने के नाम पर जूतों से पिटाई, पेशाब पिलाई, चीखों से दहला आश्रम
भारतीय खिलाड़ियों के पाकिस्तान को आईना दिखाने पर बौखलाए अफरीदी, धवन पर भी बिगड़े बोल
1000 फीट की ऊंचाई पर विमान में इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, यात्रियों में हड़कंप!
धवन है सड़ा हुआ अंडा, उसने सबको भड़काया , मैच रद्द होने पर बौखलाए अफरीदी
भारत को क्यों नहीं मिली WTC फाइनल की मेजबानी? ये हैं 5 कारण!