भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच खेलेगी। यह मैच सीरीज जीतने के लिहाज से भारत के लिए महत्वपूर्ण है।
टीम इंडिया चोटों से जूझ रही है, जिससे युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के डेब्यू का रास्ता खुल गया है। एजबेस्टन टेस्ट के हीरो आकाशदीप चोटिल हैं। अर्शदीप सिंह भी चोट के कारण चौथा टेस्ट नहीं खेल पाएंगे।
नीतीश रेड्डी घुटने की चोट के कारण पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। अंशुल को कवर के तौर पर शामिल किया गया था और अब उनके पहले टेस्ट मैच खेलने की संभावना है।
कंबोज को नेट्स पर जमकर पसीना बहाते हुए देखा गया है। वह पूरी लय में गेंदबाजी कर रहे थे। आमतौर पर नेट्स पर वही खिलाड़ी ज्यादा अभ्यास करते हैं जिनका नाम प्लेइंग-11 में तय होता है।
कंबोज ने अभी तक भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेला है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। आईपीएल में वह मुंबई इंडियंस और इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले।
तीन खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद जो टीम संयोजन बन रहा है उसमें कंबोज फिट बैठ रहे हैं। नीतीश रेड्डी की जगह शार्दुल ठाकुर को मिल सकती है।
आकाशदीप की जगह अंशुल आ सकते हैं। प्रसिद्ध कृष्णा एक और विकल्प हैं, लेकिन वह इस दौरे पर अब तक असफल रहे हैं। अगर कृष्णा आते हैं तो भी अंशुल खेल सकते हैं।
अंशुल की बैटिंग भी अच्छी है और उन्होंने इंडिया-ए से खेलते हुए यह दिखाया है। इस कारण वह नीतीश के विकल्प के तौर पर भी खेल सकते हैं।
Anshul Kamboj debut in Manchester on the cards? 🤔
— Ankan Kar (@AnkanKar) July 21, 2025
Visuals from Old Trafford show him bowling in full rhythm at Team India nets. One to watch! 👀🔥#INDvsENG #AnshulKamboj #TeamIndia #OldTrafford pic.twitter.com/KO2UzrwdXS
कौन है वो संदिग्ध महिला? बीजेपी नेता हत्याकांड में अवैध संबंध के एंगल से जांच
इकरा हसन से निकाह प्रस्ताव पर नेहा सिंह राठौर भड़कीं, बोलीं: भगवान ही मालिक!
मुंबई में रहना है तो मराठी बोलो, वरना निकलो! लोकल ट्रेन में भाषा पर छिड़ा युद्ध
कर्नाटक के मस्की में मिली 4000 साल पुरानी सभ्यता, पुरातत्वविदों में मची हलचल!
थिएटर में गुंडागर्दी: फिल्म शुरू होते ही युवक ने उतारी कमीज़, मचाया हुड़दंग!
धोनी ने देवड़ी मंदिर में परिवार संग टेका माथा, जानिए मंदिर की पौराणिक मान्यता
आधार दिखाओ, मुर्गा पाओ! पुणे में दंपति ने बांटा 5 टन फ्री चिकन, मची लूट
बेंगलुरु: क्या मकान मालिक दुनिया में सबसे लालची हैं? 4BHK फ्लैट के लिए 23 लाख का सिक्योरिटी डिपॉजिट!
मंत्री इरफान अंसारी के बेटे का अस्पताल में निरीक्षण , मां से पैसे चुराकर गरीबों की मदद!
कॉलेज पर गिरा सैन्य विमान, मची तबाही!