पुणे के धनोरी इलाके में आषाढ़ माह के अवसर पर एक अनोखी घटना सामने आई। एक दंपति ने 5000 किलो चिकन मुफ्त में बांटा।
राजनीतिक रूप से सक्रिय धनंजय जाधव और उनकी पत्नी ने यह पहल की। उन्होंने लोगों को मुफ्त चिकन बांटकर उन्हें एकजुट करने और पारिवारिक समय को बढ़ावा देने की बात कही।
जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी हुई, चिकन पाने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई।
चिकन पाने के लिए सभी को अपना आधार कार्ड दिखाकर रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी था। इसके बाद उन्हें मुफ्त में चिकन दिया जा रहा था।
यह आयोजन धनोरी में सात अलग-अलग जगहों पर किया गया, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग लाभान्वित हो सकें।
धनंजय जाधव ने कहा कि पारंपरिक रूप से आषाढ़ माह में कई भोज किए जाते हैं, लेकिन कई बार पुरुष शराब पीकर बेकाबू हो जाते हैं। एक किलो चिकन एक परिवार के चार लोगों के लिए पर्याप्त है, ताकि वे घर पर एक साथ समय बिता सकें।
इस आयोजन में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वे अपने परिवार के लिए चिकन लेने पहुंची।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
मराठी कैलेंडर के अनुसार, आषाढ़ के बाद श्रावण मास शुरू होता है, जिसमें हिंदू धर्म के कई त्योहार आते हैं और ज़्यादातर लोग इस दौरान शाकाहारी भोजन अपनाते हैं। इसलिए, आषाढ़ माह के आखिरी दिनों में महाराष्ट्र में मटन और चिकन की दावतें आम हो जाती हैं। गरारी अमावस्या के दिन मांसाहारी भोजन की मांग ज्यादा होती है।
पुणे में यह पहल सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुई है और लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने इसे आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव से जोड़ा है।
*आधार कार्ड दिखाने पर मुर्गा फ्री, पुणे में दंपति ने फ्री में बांटा 5000 किलो चिकन,
— VIVEK YADAV (@vivek4news) July 21, 2025
चुनाव से पहले दपंती ने बांटा 5 हजार किलो चिकन
पुणे के धनोरी में आषाढ़ माह के अंतिम दिन यह तस्वीर देखने मिली @JaikyYadav16 @Sheetal2242 @NituyadavUP @SinghKinngSP @Ankitydv92 pic.twitter.com/TSu28SeXzj
पानी के अंदर दिवाली! ताइवान में वैज्ञानिकों ने बनाईं चमकने वाली मछलियां
मराठी बोलो या बाहर निकलो : मुंबई लोकल में भाषा विवाद, वायरल वीडियो
भारत को क्यों नहीं मिली WTC फाइनल की मेजबानी? ये हैं 5 कारण!
हम दिल्ली निकलने वाले थे, पुलिस ने उठा लिया : गैंगस्टर चंदन मिश्रा के हत्यारोपी का कबूलनामा
बाल-बाल बचे यात्री: पुल की नींव ढही, ट्रेन गुजरी!
बीवी के सामने गर्लफ्रेंड से रोमांस! पति बना एलजेब्रा टीचर , पत्नी देखती रह गई
संसद सत्र में कांग्रेस का एजेंडा: हंगामा, झूठ और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हनन?
दूल्हे ने गुस्से में फाड़ा 32,000 का लहंगा, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश!
IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट में पंत की वापसी, टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत
मेरी दुल्हन को क्यों रुलाया? : लहंगे पर चाकू, बोला- तुझे भी काट दूंगा!