ढाका, बांग्लादेश में सोमवार को बांग्लादेश वायु सेना का एक F-7 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बांग्लादेश वायु सेना इस विमान का उपयोग प्रशिक्षण के लिए कर रही थी।
2011 में, बांग्लादेश सरकार ने चीन से 16 F-7 विमान खरीदने पर सहमति जताई थी। 2013 में, बांग्लादेश को सभी विमान मिल गए थे।
F-7, मिग-21 की नक़ल है। 1958 के आसपास, रूस ने हथियार बनाने की अपनी तकनीक चीन के साथ साझा की थी। रूस ने पहले चीन को मिग-19 विमान दिया, जिसे चीन ने स्थानीय विमान के रूप में J-6 बनाया। इसके बाद, रूस ने चीन को मिग-21 विमान, तकनीक और पुर्जे सप्लाई किए।
बाद में, दोनों देशों के बीच समझौता रद्द हो गया और रूस ने चीन से अपने विशेषज्ञ वापस बुला लिए। तब चीन ने मिग-21 में फ्यूल सिस्टम और हाइड्रोलिक में बदलाव करके लोकल विमान F-7 बनाया। डिज़ाइन और प्रदर्शन में आज भी दोनों विमानों में काफी समानताएं हैं।
चीन की शेनयांग एयरक्राफ्ट फैक्ट्री में मार्च 1964 को पहली बार J-7 बना था। शुरू में विमान में काफी खामियां थीं। इसके बाद विशेषज्ञों की एक टीम बनी और विमान की कमियों को दूर करना शुरू किया गया। टीम ने 249 बिंदुओं पर सुधार किया, साथ ही 8 प्रमुख तकनीकी पुर्जों को दोबारा बनाया।
F-7 BGI को चीन की चेंगदू एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन और गुइझोउ एयरक्राफ्ट इंडस्ट्री कॉर्पोरेशन ने बनाया था। कंपनी ने इस जेट का उत्पादन 1964 में शुरू किया था। 50 सालों के बाद, कंपनी ने 2013 में इस विमान का निर्माण बंद कर दिया।
बांग्लादेश के अलावा, कोरियाई पीपुल्स वायु सेना और पाकिस्तान वायु सेना भी इन जेट का उपयोग करती है।
F-7 BGI की गति 2.2 मैक है। विमान में हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, लेज़र-गाइडेड बम, GPS-गाइडेड बम, ड्रॉप टैंक और फुल ग्लास कॉकपिट ले जाने के लिए हार्ड-पॉइंट लगे हैं।
ढाका के उत्तरा में सोमवार को बांग्लादेश वायु सेना का F-7 प्रशिक्षु विमान एक स्कूल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 19 लोगों की मौत की खबर है। रिहायशी इलाके में हादसा होने से मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
Bangladesh Air Force jet crashes into Dhaka school, killing at least 1
— Northeast Live (@NELiveTV) July 21, 2025
VC: Twitter#BangladeshAirForce #planecrash #Dhaka #dead #northeastlive pic.twitter.com/OYXXsPK01H
इस्कॉन मंदिर के रेस्टोरेंट में चिकन! शख्स की हरकत से भड़के लोग
बच्चों ने मां-बाप से छुपकर चलाई कार, गली में मची अफरा-तफरी, वायरल हुआ वीडियो
दारू चढ़ते ही गदर मोड में आया शख्स, अशरफ अली को लगाने लगा आवाज
बाप रे! क्या आपके होटल के कमरे में भी छिपा है कैमरा? वायरल वीडियो ने उड़ा दी नींद
मिचेल स्टार्क इतिहास रचने के करीब, पाकिस्तानी दिग्गज को पछाड़ेंगे!
पलभर में मची तबाही: कैमरे में कैद प्रकृति का खौफनाक रूप
मराठी बोलो या बाहर निकलो : मुंबई लोकल में भाषा विवाद, वायरल वीडियो
किंग कोबरा से भी घातक! पल भर में इंसान को मौत के घाट उतार सकता है यह समुद्री जीव
इस्कॉन मंदिर में चिकन खाने पर हंगामा: बादशाह ने कहा, चिकन के लिए नहीं, चप्पलों के लिए था भूखा!
शाहीन अफरीदी का विकल्प मिला? बांग्लादेश के खिलाफ टी20 में डेब्यू कर सकता है ये खिलाड़ी!