झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी कल रविवार को कांवरियों के बीच पहुंचे।
मंत्री अंसारी ने इस दौरान हाथ में भगवा झंडा लिया और मिहिजाम से सुल्तानगंज तक कांवरियों के साथ पैदल चले।
उन्होंने सुल्तानगंज से कांवरियों को बाबा धाम के लिए विदा किया।
इस मौके पर मंत्री ने कहा कि वे किसी एक धर्म के नहीं, बल्कि झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता के सेवक हैं।
उन्होंने कहा कि जिस श्रद्धा से मक्का के हज यात्रियों को रवाना किया जाता है, उसी भावना से आज बाबा बैद्यनाथ के भक्तों को कांवर यात्रा पर विदा किया जा रहा है।
आज सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा धाम में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। पूरी बाबा नगरी शिव के जयघोष और बोल बम के जयकारों से गूंज उठी है।
हर ओर भगवा रंग छाया हुआ है। कांवरिया भगवान शिव के जयघोष के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
आज सावन की दूसरी सोमवारी पर 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जलार्पण करने की संभावना है।
सुबह 4 बजे से ही निरंतर शिव भक्त बाबा पर जलार्पण कर रहे हैं।
* एक हाथ में कांवर, एक पैर में सेवा… *
— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) July 20, 2025
आज मिहिजाम से सुल्तानगंज तक कांवरियों संग पैदल चला।
बोल बम के नारों के बीच जब जनता ने कहा ऐसा नेता आज तक नहीं देखा, बाबा ने ही भेजा है — दिल भर आया।
जिस श्रद्धा से मक्का के हाजियों को रवाना किया जाता है, उसी भावना से आज बाबा बैद्यनाथ… pic.twitter.com/Qw76gFg790
क्या तेजप्रताप बनाएंगे नई पार्टी? सोशल मीडिया पर दिखा अलग अंदाज!
कौन है वो संदिग्ध महिला? बीजेपी नेता हत्याकांड में अवैध संबंध के एंगल से जांच
संसद में हंगामा: लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित, राहुल गांधी ने लगाया आरोप
इस्लामाबाद की सड़कों पर बलोच महिलाओं का प्रदर्शन, आसिम मुनीर की उड़ी नींद!
मिचेल स्टार्क इतिहास रचने के करीब, पाकिस्तानी दिग्गज को पछाड़ेंगे!
मुंबई में भाषा विवाद: ये महाराष्ट्र है, मराठी बोल पर बवाल, महिला ने पूछा- क्या तुम हिंदुस्तानी नहीं हो?
ट्रंप के नाम पर नड्डा भड़के, विपक्ष को चिल्लाने की जरूरत नहीं!
झुंझुनू के लाल का अप्रत्याशित निर्णय: उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दिया इस्तीफा
आधार दिखाओ, मुर्गा पाओ! पुणे में दंपति ने बांटा 5 टन फ्री चिकन, मची लूट
सीसीटीवी में कैद: लोग छुड़ाते रहे, पर गायें बुजुर्ग को रौंदती रहीं!