जगदीप धनखड़ ने आज भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने स्वास्थ्य को इसका कारण बताया है।
धनखड़, जो एक प्रसिद्ध वकील और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल भी रह चुके हैं, ने 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति का चुनाव जीता था। उन्होंने विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हराया था।
धनखड़ ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जनता दल से की थी। 1989 में वे झुंझुनू से सांसद बने। वीपी सिंह और चंद्रशेखर की सरकारों में 1989 से 1991 तक वे केंद्रीय मंत्री भी रहे।
1991 में जनता दल द्वारा टिकट काटे जाने के बाद, उन्होंने कांग्रेस में शामिल हो गए। 1993 में अजमेर के किशनगढ़ से कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने।
2003 में उनका कांग्रेस से मोहभंग हो गया और वे भाजपा में शामिल हो गए।
तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 30 जुलाई 2019 को जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल का 28वां राज्यपाल नियुक्त किया था। वे उपराष्ट्रपति चुने जाने तक इस पद पर बने रहे।
जगदीप धनखड़ का जन्म 18 मई 1951 को राजस्थान के झुंझुनू जिले के किठाना गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम गोकल चंद और मां का नाम केसरी देवी है।
उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा किठाना के सरकारी माध्यमिक विद्यालय से प्राप्त की। बाद में, उन्होंने गरधाना के सरकारी मिडिल स्कूल और चित्तौड़गढ़ के सैनिक स्कूल में पढ़ाई की।
12वीं के बाद, उन्होंने भौतिकी में स्नातक किया और राजस्थान विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई पूरी की।
12वीं के बाद धनखड़ का चयन आईआईटी और एनडीए के लिए भी हुआ था, लेकिन उन्होंने इसमें भाग नहीं लिया। स्नातक के बाद, उन्होंने देश की सबसे बड़ी सिविल सर्विसेज परीक्षा भी पास की थी। हालांकि, आईएएस बनने के बजाय, उन्होंने वकालत को चुना और राजस्थान हाईकोर्ट से अपनी वकालत की शुरुआत की। वे राजस्थान बार काउंसिल के चेयरमैन भी रहे थे।
जगदीप धनखड़ एक खेल प्रेमी भी हैं। वे राजस्थान ओलंपिक संघ और राजस्थान टेनिस संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्हें संगीत सुनना और यात्रा करना पसंद है। उन्होंने अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, इटली, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, चीन, हांगकांग, सिंगापुर सहित कई देशों की यात्रा की है।
— Vice-President of India (@VPIndia) July 21, 2025*
लंदन के इस्कॉन रेस्टोरेंट में चिकन खाने पर बवाल, बादशाह ने लगाई फटकार!
मैनचेस्टर टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, एक और खिलाड़ी चोटिल!
खराब सेहत या सियासत? धनखड़ के इस्तीफे पर उठते सवाल
एक कपड़े के लिए दो महिलाओं में हाथापाई, सरोजिनी नगर मार्केट में हंगामा!
बेंगलुरु: क्या मकान मालिक दुनिया में सबसे लालची हैं? 4BHK फ्लैट के लिए 23 लाख का सिक्योरिटी डिपॉजिट!
पानी के अंदर दिवाली! ताइवान में वैज्ञानिकों ने बनाईं चमकने वाली मछलियां
गंगा में तैरता विशाल पत्थर: चमत्कार या विज्ञान?
मोहित सूरी की सैयारा विवादों में, क्या है कोरियाई फिल्म की नक़ल?
गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट! इन 6 जिलों में मचा हड़कंप, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट
राजस्थान में बारिश थमी, बाढ़ जैसे हालात बरकरार, 5 जिलों में येलो अलर्ट