स्पेशल ऑप्स , अब तक की सबसे सफल वेब सीरीज में से एक, का दूसरा सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गया है। 2020 में आए पहले सीजन को दर्शकों ने खूब सराहा था। 17 जुलाई की रात 12 बजे यह दूसरा सीजन स्ट्रीम किया गया।
के के मेनन एक बार फिर हिम्मत सिंह बनकर लौटे हैं। इस बार उनकी लड़ाई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर देश को खतरा पहुंचाने वाले दुश्मन से है।
क्या हिम्मत सिंह स्पेशल ऑप्स के दूसरे सीजन से दर्शकों का दिल जीत पाए हैं? सोशल मीडिया पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
एक यूजर ने एक्स पर लिखा, पहले एपिसोड से ही रोंगटे खड़े हो गए। क्या मास्टरपीस है! रात में 100 इंच स्क्रीन पर देखना ऐसा महसूस हुआ जैसे मैं उसी दुनिया में मौजूद हूं। स्पेशल ऑप्स: सीजन 2 बहुत ही कमाल का है।
एक अन्य यूजर ने कहा, स्पेशल ऑप्स सीजन 2 को पूरी रात देखा। मनोरंजक कहानी और निश्चित रूप से शानदार प्रदर्शन पसंद आया। एक दर्शक ने लिखा, आखिरकार हाइप सही निकला। स्पेशल ऑप्स 2.0। रोमांच से भरपूर। जरूर देखनी चाहिए।
हालांकि, स्पेशल ऑप्स सीजन 2 को अच्छे रिव्यू के साथ-साथ नेगेटिव रिव्यू भी मिल रहे हैं। कुछ दर्शकों ने इसे बोरिंग बताया है। एक यूजर ने लिखा, पहले दो एपिसोड खत्म हो चुके हैं, और ये बहुत बोरिंग थे! मुझे नहीं पता कि मैं इसे पूरा कर पाऊंगा भी या नहीं। सीजन 3 बस खोखली बातों का ढेर लगता है। इसमें स्पेशल ऑप्स 1 और 1.5 जैसा रोमांच और रोमांच नहीं है।
स्पेशल ऑप्स के पहले सीजन की कहानी 2001 में हुए संसद भवन अटैक पर आधारित थी। हिम्मत सिंह आतंकी हमले के मास्टरमाइंड को ढूंढने के लिए एक सीक्रेट मिशन चलाते हैं। सीजन 2 से पहले सीजन 1 और 1.5 आए थे। पहले सीजन में कुल 15 एपिसोड थे।
वहीं, दूसरे सीजन में एआई पर बेस्ड कहानी में ताहिर राज भसीन खलनायक के रूप में केके मेनन पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। कुल मिलाकर, स्पेशल ऑप्स 2 दर्शकों को बांधे रखने में कितना सफल रहा है, यह देखना दिलचस्प होगा।
Goosebumps from the very first episode — what a masterpiece! Watching on my 100-inch screen at 3 am felt like I was inside the world itself. Special Ops: Season 2 is mind-blowing.#SpecialOps2OnJioHotstar #specialopsseason2 #SpecialOps2OnJuly11 pic.twitter.com/Ra9QDO5BQU
— Aayesha Shukla (@ShuklaAayesha) July 18, 2025
अखिलेश पर अनिरुद्धाचार्य की टिप्पणी से भड़कीं सपा सांसद प्रिया, लगाया माहौल बिगाड़ने का आरोप
चंदन मिश्रा हत्याकांड: जेल से रची गई हत्या की साजिश, शेरू सिंह के गुर्गे का हाथ!
राहुल गांधी को सलाह देने पर भड़कीं दिव्या मदेरणा, कहा - सत्ता का मानसिक दिवालियापन
बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री यूके में, ब्रिटिश संसद में पहली बार हुआ हनुमान चालीसा का पाठ
निमिषा प्रिया की फांसी टालने में मौलाना का कोई हाथ नहीं, विदेश मंत्रालय ने किया साफ
डॉलर का दर्जा छिनना विश्व युद्ध हारने जैसा: ट्रंप का बड़ा बयान, BRICS पर फिर हमला!
भारत-चीन-रूस गठबंधन से NATO और अमेरिका में खलबली, क्या बदलेगा विश्व व्यवस्था ?
मेघालय में छात्रा की हत्या, 2025 तक भारत में बनेगी सेमीकंडक्टर चिप!
पीएम मोदी नहीं रहे तो BJP 150 सीटें भी नहीं जीत पाएगी: निशिकांत दुबे का बड़ा दावा
करुण नायर का सनसनीखेज खुलासा: मुझे फोन करके संन्यास लेने को कहा गया था