भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भाजपा की चुनावी जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को महत्वपूर्ण बताया है। उनका कहना है कि यह प्रधानमंत्री मोदी की ही छवि है, जिसके कारण आज भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार केंद्रीय सत्ता में है।
दुबे ने कहा कि जो वर्ग भाजपा का समर्थन नहीं करता था, वह आज सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता के कारण भाजपा को अपना समर्थन दे रहा है। पीएम मोदी पर लोगों का विश्वास ही भाजपा की जीत का मुख्य कारण है।
भाजपा सांसद ने कहा, नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। अगर पीएम मोदी हमारे नेता न हों तो भारतीय जनता पार्टी चुनावों में 150 सीटें भी नहीं जीत सकती है। भाजपा की सफलता के पीछे का मुख्य कारण प्रधानमंत्री मोदी के प्रति लोगों का विश्वास है। पीएम मोदी पर लोगों का भरोसा इतना मजबूत है, जिसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिला है।
उन्होंने कहा, जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनकर आए, तो वो वोट बैंक जो भारतीय जनता पार्टी का नहीं था, विशेष कर गरीबों का, वह सिर्फ मोदी जी पर विश्वास के कारण ही भाजपा को मिला। कुछ लोगों को ये पसंद आए या न आए, लेकिन वास्तव में सच्चाई यही है।
दुबे ने आगे कहा कि भाजपा को 2029 के चुनाव (लोकसभा चुनाव) के लिए भी पीएम मोदी के नेतृत्व की जरूरत है। 2029 का चुनाव भी भाजपा की मजबूरी है कि मोदीजी के नेतृत्व में लड़ना पड़ेगा। बीजेपी को मोदीजी की जरूरत है। उन्होंने जोर देकर कहा, पार्टी के एक कार्यकर्ता के तौर पर मैं दावे के साथ कहता हूं कि हमें मोदीजी के नेतृत्व की जरूरत है।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के 75 साल की उम्र में पद छोड़ने के बयान पर निशिकांत दुबे ने कहा कि यह बात प्रधानमंत्री मोदी पर लागू नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, अगर 2047 को विकसित भारत बनाना है, तो जब तक प्रधानमंत्री मोदी का शरीर उनका साथ देता है, उन्हें नेतृत्व करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले मोरारजी भाई देसाई भी 82 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बने थे।
#WATCH | BJP MP Nishikant Dubey says, ...For the next 15-20 years, I see PM Modi only. And it is not only because he is the Prime Minister...When PM Modi came, the vote bank, which was never the BJP s vote bank, especially the poor section of society, became the vote bank of… pic.twitter.com/f9j8KpJKI6
— ANI (@ANI) July 18, 2025
नितेश राणे को मुस्लिम संगठन ने भेजा कुरान का अनुवाद, पूछा - आपकी क्या औकात है...?
मरीजों की जान पर बनी नर्सों की हड़ताल, 30% ऑपरेशन स्थगित
दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मानू पुलिस मुठभेड़ में ढेर, सिर पर था 50 हजार का इनाम
भारत-पाक गिरा चुके थे 5 जेट, व्यापार से रोका युद्ध: ट्रंप का दावा
मुंबई आओ, डुबो-डुबो कर मारेंगे; राज ठाकरे का निशिकांत दुबे को करारा जवाब
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया META के ट्रांसलेशन की गलती पर भड़के
सीरिया में छिड़ा महासंग्राम: US और SDF के खिलाफ कबीले ने बनाई अकीदत आर्मी , शहरों में घुसी
डॉलर का दर्जा छिनना विश्व युद्ध हारने जैसा: ट्रंप का बड़ा बयान, BRICS पर फिर हमला!
मुंबई आओ, डुबो-डुबोकर मारेंगे : राज ठाकरे का निशिकांत दुबे पर पलटवार, वीडियो वायरल
ये क्या गज़ब था! बल्लेबाज ने मारा ऐसा शॉट, गेंदबाज भी रह गए दंग