अखिलेश पर अनिरुद्धाचार्य की टिप्पणी से भड़कीं सपा सांसद प्रिया, लगाया माहौल बिगाड़ने का आरोप
News Image

जौनपुर की मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और अनिरुद्धाचार्य महाराज के बीच चल रहे जुबानी विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सांसद प्रिया सरोज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए अनिरुद्धाचार्य महाराज पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि जब एक बाबा कृष्ण जी का नाम बताने में असफल हो जाता है, तो अपनी छवि सुधारने के लिए वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम हिंदू-मुस्लिम से जोड़कर देश-प्रदेश का माहौल खराब करते हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए पूछा कि यही सिखाते हैं, ये अपने प्रवचन में? उन्होंने अपनी पोस्ट में अनिरुद्धाचार्य की एक तस्वीर भी साझा की है।

सांसद के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कुछ यूजर्स ने इसे सत्य और साहस की आवाज बताया है, तो कुछ ने इसे संत समाज के खिलाफ बयान करार दिया है।

राजनीतिक गलियारों में सांसद प्रिया सरोज की पोस्ट को अनिरुद्धाचार्य पर सीधा निशाना माना जा रहा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में यह संकेत दिया है कि धार्मिक मंचों से समाज को बांटने वाली बातें की जा रही हैं, जो भारतीय लोकतंत्र और सांस्कृतिक समरसता के खिलाफ है।

यह पोस्ट ऐसे समय पर आई है जब अनिरुद्धाचार्य महाराज और अखिलेश यादव के वायरल वीडियो और टिप्पणियों ने राजनीति को गरमा दिया है।

बीते दिनों सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का अनिरुद्धाचार्य महाराज के साथ एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में अखिलेश यादव अनिरुद्धाचार्य महाराज से पूछते हैं कि मां यशोदा ने भगवान कृष्ण को सबसे पहले किस नाम से पुकारा था? अनिरुद्धाचार्य ने जवाब देते हुए कहा था कि भगवान कृष्ण को बहुत सारे नामों से पुकारा जाता था, उनकी मां ने उन्हें पहले कन्हैया कहकर पुकारा था। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि बस यहीं आपका और हमारा रास्ता अलग-अलग हो गया। इसके साथ ही अखिलेश यादव, अनिरुद्धाचार्य को शूद्र शब्द का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह भी देते दिखाई दिए थे।

इसके बाद 16 जुलाई को अनिरुद्धाचार्य महाराज ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए, बिना अखिलेश यादव का नाम लिए, इसे मुसलमानों से जोड़ दिया। उन्होंने प्रवचन के दौरान कहा था कि उत्तर प्रदेश के एक पूर्व मुख्यमंत्री उनसे कहते हैं कि आपका रास्ता अलग और मेरा रास्ता अलग, क्योंकि मैंने उनके पूछे गए प्रश्न का उनके मनमुताबिक उत्तर नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मैंने वही उत्तर दिया जो सच है। उन्होंने यह भी कहा कि वो मुसलमानों से नहीं कहते कि तुम्हारा रास्ता अलग, हमारा रास्ता अलग, वो मुसलमानों से नहीं कहते कि जो तुम्हारा रास्ता है वही हमारा रास्ता है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मॉनसून का तांडव: इन राज्यों में अगले सप्ताह प्रलय की आशंका!

Story 1

शुभमन गिल के साथ दिखीं दूसरी लड़की, सारा तेंदुलकर की निगाहें हुईं बेचैन! वायरल वीडियो ने मचाया तहलका

Story 1

ऋषभ पंत को मत खिलाओ! शास्त्री की गंभीर-शुभमन को चेतावनी, टीम इंडिया फंसी!

Story 1

डॉलर का दर्जा छिनना: वर्ल्ड वॉर हारने जैसा, ट्रंप का सनसनीखेज बयान

Story 1

क्या गुस्से के कारण लॉर्ड्स में फ्लॉप हुई गिल की बल्लेबाजी? मांजरेकर ने उठाया सवाल

Story 1

हरदोई में रिवॉल्वर रानी का आतंक, पेट्रोल पंप कर्मी पर पिस्तौल तानकर दी जान से मारने की धमकी

Story 1

रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान की जीत, सलामी बल्लेबाज की धीमी पारी इंग्लैंड को ले डूबी!

Story 1

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया META के ट्रांसलेशन की गलती पर भड़के

Story 1

स्कूल से घर लौट रही बच्ची का अपहरण, झाड़ियों में ले जाने की कोशिश, CCTV में क़ैद हैवानियत

Story 1

डॉलर का दर्जा छिनना विश्व युद्ध हारने जैसा: ट्रंप का बड़ा बयान, BRICS पर फिर हमला!