भाजपा विधायक की बेटी का गुंडागर्दी! घर में घुसकर महिला को पीटा, वीडियो वायरल
News Image

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के दादरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल नागर की बेटी प्रियंका भाटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

वायरल वीडियो में प्रियंका भाटी और तीन अन्य महिलाओं पर एक महिला और उनकी बेटियों के घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप है। विधायक की बेटी के मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।

वीडियो में प्रियंका भाटी और अन्य महिलाएं एक महिला को पीटती हुई दिखाई दे रही हैं। आरोप है कि इस दौरान महिलाएं गाली-गलौज भी कर रही थीं। इस घटना में महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रियंका भाटी की कार की टक्कर पीड़ित महिलाओं की कार से हो गई थी, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ।

अतुल कुमार गुप्ता की पत्नी और बेटी बाजार से लौट रही थीं। रास्ते में दो महिलाओं ने उनकी गाड़ी को रोका और कार में टक्कर मारने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई।

गुप्ता की पत्नी और बेटी के घर पहुंचने के कुछ समय बाद, प्रियंका भाटी और दो अन्य महिलाएं उनके फ्लैट में घुस गईं। आरोप है कि इन महिलाओं ने मां-बेटी के साथ मारपीट की और गाली-गलौज की। इस हमले में दोनों घायल हो गईं।

यह घटना ग्रेटर नोएडा के पूर्वांचल सोसाइटी में हुई बताई जा रही है। अभी तक मारपीट का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मौलवी ने उतारी पैंट और... पाकिस्तान के मदरसों में बच्चों के लिए नरक, फ्रांसीसी मीडिया का खुलासा

Story 1

गाजियाबाद रेस्तरां में तांडव: डंडे बरसे, कुर्सियां टूटीं, जान बचाकर भागे लोग!

Story 1

इंग्लिश सरजमीं पर खलील का कहर, चार ओवर में इंग्लैंड-ए का बैटिंग ऑर्डर धराशायी

Story 1

शिलॉन्ग में लापता इंदौर के कपल का नया CCTV फुटेज, CBI जांच की सिफारिश

Story 1

सूदखोरी: 37 गुंडे पाले, 25 फरार, तोमर बंधु पुलिस को चकमा देकर गायब

Story 1

मैं यहीं रहूंगा, कहीं नहीं जाऊंगा : भगदड़ में मारे गए बेटे की कब्र पर पिता का विलाप

Story 1

यू-ट्यूबर से नेता बने मनीष कश्यप ने छोड़ी BJP, बिहार चुनाव से पहले पार्टी को झटका

Story 1

चलती बस में अचानक हुआ भयानक हादसा, महिला ने दिखाई बहादुरी, सोशल मीडिया पर वायरल

Story 1

कौन हैं CM मोहन यादव की होने वाली बहू, डॉ. इशिता यादव?

Story 1

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया ने शुरू की प्रैक्टिस, सपोर्ट स्टाफ में नया सदस्य शामिल