बिहार के मशहूर यू-ट्यूबर मनीष कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने फेसबुक लाइव पर आकर यह घोषणा की।
मनीष कश्यप ने पिछले साल अप्रैल में BJP की सदस्यता ली थी। उनके इस फैसले से बिहार में आगामी चुनावों से पहले पार्टी को झटका लगा है।
अपने वीडियो में मनीष कश्यप ने बताया कि उन्होंने यह निर्णय अपने गांव चनपटिया के लोगों से बात करने के बाद लिया। उन्होंने कहा कि वे बिहार और बिहारियों के लिए लड़ना चाहते हैं।
कश्यप ने कहा कि उन्हें लग रहा है कि पार्टी में रहकर वे लोगों की आवाज को अच्छे से नहीं उठा पाएंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें इस फैसले के लिए मजबूर किया गया। कुछ नेता उन्हें महत्वाकांक्षी बताते थे, लेकिन अगर ऐसा होता तो वे 2024 का चुनाव लड़कर उनका खेल बिगाड़ते।
मनीष कश्यप ने आगे कहा कि पार्टी में रहने का मतलब भ्रष्टाचार पर पर्दा डालना है, जो उनकी आंखों के सामने हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
कश्यप ने कहा कि वे बिहार के लोगों की जान बचाने के लिए खड़े हैं। उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए है। वे उस कुर्सी के खिलाफ हैं जिसपर बैठकर लोग लूट रहे हैं।
मनीष कश्यप ने छोड़ी BJP, लाइव आकर की घोषणा ...#SattaTimes #manishkasyap #manishkashyap #manishkashyapsonofbihar #bihar #bihartourism #biharnews #biharnewslive #PatnaNews
— Satta Times (@SattaTimes_) June 8, 2025
Manish Kasyap | Manish Kashyap | Satta Times pic.twitter.com/QtE3esGDQw
बकरीद पर अमेरिका ने मांगी मसूद अजहर की कुर्बानी , क्या तैयार होगा पाकिस्तान?
BSNL का देशभक्ति प्लान: ₹1499 में 336 दिन, सेना को योगदान!
कोलंबिया: राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
शिमला में सोनिया गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में जांच के बाद लौटीं
BSNL का धमाका! 336 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, निजी कंपनियां परेशान!
कोर्ट के आदेश पर मद्रासी कैंप में बुलडोजर एक्शन, सीएम रेखा गुप्ता ने दिया स्पष्टीकरण
आश्चर्य! सोते हुए आदमी को शेर ने नहीं किया शिकार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मौलवी ने उतारी पैंट और... पाकिस्तान के मदरसों में बच्चों के लिए नरक, फ्रांसीसी मीडिया का खुलासा
आ गया द ग्रेट इंडियन कपिल शो के तीसरे सीजन का बड़ा अपडेट, नजर आएंगे ये खास मेहमान!
भीषण गर्मी का प्रकोप: पांच राज्यों में लू का अलर्ट, दक्षिण में मानसून की दस्तक!