पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2025 का सफर खत्म हो गया। इसके बाद रोहित शर्मा का एक दिल लुभा लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में अपने सभी साथियों से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान, वह अपने कई बैट साथी खिलाड़ियों को गिफ्ट करते हैं।
एक पल में, रोहित कर्ण शर्मा से बात करते हुए मजाकिया अंदाज में कहते हैं, मेरे पास अब बैट नहीं है, 6 बैट ले लिए यार सब ने। मुंबई इंडियंस ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा किया है।
रोहित शर्मा का एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह टीम के युवा खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर से झुककर हाथ मिलाते हुए दिख रहे हैं। इसके अलावा, वह टीम के सभी सपोर्ट स्टाफ सदस्यों से भी गर्मजोशी से मिलते हैं और विदा लेते हैं।
आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो, उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 15 मैच खेले और लगभग 30 की औसत और 150 की स्ट्राइक रेट से 418 रन बनाए।
टी20 और टेस्ट इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा अब अगस्त में होने वाले बांग्लादेश दौरे पर क्रिकेट प्रशंसकों को दिखाई देंगे, जहां टीम इंडिया तीन मैच खेलेगी।
Mere paas bat nahi hai ab. 6 bats le liya yaar sabne 🤭
— Mumbai Indians (@mipaltan) June 2, 2025
Ye koi baat hui 😆#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL #PBKSvMI pic.twitter.com/ZfdTcTICIk
RCB की जीत से पहले प्रेमानंद जी महाराज ने विराट-अनुष्का को दिया था खास मंत्र!
राहुल गांधी के सरेंडर वाले बयान पर सियासी भूचाल, शशि थरूर की एंट्री
गया में दरिंदगी: रेप पीड़िता के घर इलाज करने पहुंचे डॉक्टर को पेड़ से बांधकर पीटा!
चिन्नास्वामी स्टेडियम में संवेदनहीनता की हदें: जीत का जश्न, बाहर मौत का मातम
आरसीबी जश्न में मातम: बीसीसीआई अनजान, 11 की मौत
एलन मस्क परिवार की भारत पर नजर! राम मंदिर से सोलर प्लांट तक, 3 महीने में मां-पिता-बहन के दौरे, क्या हैं मायने?
RCB की जीत का जश्न मातम में बदला, विराट पर सवाल, 100 करोड़ के केस की अपील
बैंग्लूरु भगदड़ पर सीएम सिद्धारमैया का विवादास्पद बयान: कुंभ मेले में भी तो होती हैं मौतें!
सिंदूर का पौधा: PM मोदी ने पर्यावरण दिवस पर अपने आवास पर लगाया, जानिए इसके फायदे!
राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेसी दिग्गजों की हंसी, नेता प्रतिपक्ष के दावे को किया खारिज