एलन मस्क परिवार की भारत पर नजर! राम मंदिर से सोलर प्लांट तक, 3 महीने में मां-पिता-बहन के दौरे, क्या हैं मायने?
News Image

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क का परिवार आजकल भारत के चक्कर काट रहा है। कभी उनकी मां, तो कभी पिता और बहन, पिछले तीन महीनों में मस्क परिवार के तीन सदस्यों का भारत आना यह संकेत देता है कि मस्क की निगाहें अब भारतीय इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट पर टिकी हैं।

एलन मस्क के परिवार का भारत दौरा अब सिर्फ एक यात्रा नहीं रह गया है। 4 जून को जब एलन के पिता, एर्रोल मस्क, ने रामलला के दर्शन किए, तो यह सिर्फ एक धार्मिक यात्रा नहीं थी - यह एक बड़ी रणनीतिक सोच का हिस्सा लग रही है।

एर्रोल मस्क का भारत दौरा कई स्तरों पर बंटा हुआ है। उन्होंने पहले 3 जून को हरियाणा के सोनीपत में एक सौर ऊर्जा प्लांट का दौरा किया, फिर 4 जून को अयोध्या में रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। कुर्ता-पायजामा में मस्क सीनियर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और उन्होंने कहा, भारत एक अद्भुत जगह है, जहां हर कोई आना चाहता है। यही वह देश है, जिसकी ग्रीन एनर्जी पॉलिसी और इलेक्ट्रिक व्हीकल मिशन को दुनिया अब गंभीरता से देख रही है।

एर्रोल मस्क सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम्स के ग्लोबल एडवाइजर बने हैं। यह वही कंपनी है, जो EV चार्जिंग स्टेशन और सोलर एनर्जी प्रोडक्ट्स बनाती है - ठीक उसी दिशा में जिसमें टेस्ला दुनिया भर में काम करती है। यह जुड़ाव संयोग नहीं हो सकता। संभव है कि सर्वोटेक के जरिए टेस्ला भारत में अपना टेक्नोलॉजिकल फुटप्रिंट बनाए, और यही उनका लैंडिंग पॉइंट बने।

एलन मस्क की मां मेय मस्क ने 22 अप्रैल को मुंबई में अपना बर्थडे मनाया था। वो सिद्धिविनायक मंदिर गईं, जैकलीन फर्नांडिस के साथ कार्यक्रमों में दिखीं, और भारत की संस्कृति को सराहा। क्या यह पारिवारिक सॉफ्ट लॉन्च नहीं है? जब मस्क खुद व्यस्त हों, तो परिवार को भारत भेजना, उसकी संस्कृति और आर्थिक माहौल को समझना एक रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

हाल ही में खबर आई कि टेस्ला इंडिया के हेड प्रशांत मेनन ने इस्तीफा दिया। यह ऐसे समय पर हुआ जब कंपनी भारत में अपने रिटेल स्टोर्स और गीगाफैक्ट्री की योजना बना रही थी। हो सकता है कि अब एलन मस्क सीधे एक नए प्लान के साथ मैदान में उतरें।

एर्रोल मस्क ने कहा - एलन, भारत न जाना तुम्हारी बड़ी गलती है । यह बयान हल्का नहीं है। जब पिता खुद कह रहे हैं कि तुमने भारत को नजरअंदाज करके गलती की, तो यह तय है कि जल्द ही एलन मस्क भारत में निवेश की घोषणा करेंगे।

भारत पर बढ़ता फोकस क्यों? भारत में EV चार्जिंग, सोलर पावर, और हाइड्रोजन फ्यूल जैसे क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। एर्रोल मस्क ने जिस सर्वोटेक कंपनी का दौरा किया, वो EV चार्जर और सोलर सिस्टम्स बनाती है - वही टेक स्पेस जहां टेस्ला भी अग्रणी है। भारत सरकार ने EV पर टैक्स कम किया है। मेक इन इंडिया के तहत निवेशकों को सब्सिडी दी है। FDI और विनिर्माण के लिए बेहतर माहौल तैयार किया है। टेस्ला भी भारत में गीगाफैक्ट्री खोलने की तैयारी में है।

एर्रोल मस्क का भारत दौरा भूमि पूजन जैसा माना जा रहा है - ये टेस्ला के भारत में कदम रखने की भूमिका बन सकता है। मस्क फैमिली का जुड़ाव भारत की वैश्विक ब्रांडिंग में मदद करेगा - विशेषकर टेक और एनर्जी स्पेस में। अगर मस्क फैमिली भारत में ग्रीन एनर्जी या EV प्रोडक्शन में निवेश करती है, तो हजारों नौकरियां, हाई-एंड टेक्नोलॉजी और नवाचार का प्रवाह होगा।

भारत में मस्क फैमिली की दिलचस्पी से कई फायदे हो सकते हैं - EV और सौर ऊर्जा में हाई-टेक निवेश, हजारों नई नौकरियां, मेक इन इंडिया को नई उड़ान, भारत की वैश्विक ब्रांड वैल्यू को बूस्ट।

एलन मस्क भले ही अभी तक भारत नहीं आए, लेकिन मां, बहन और पिता का दौरा इस ओर इशारा कर रहा है कि भारत अब उनके प्लान का अगला ठिकाना बनने जा रहा है। और जब एलन खुद आएंगे, तो शायद भारत की धरती पर पहली टेस्ला फैक्ट्री की घोषणा भी होगी। तो अगली बड़ी इन्वेस्टमेंट न्यूज का इंतजार करिए - क्योंकि मस्क फैमिली अब भारत को हल्के में नहीं ले रही!

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पहली इंटरनेशनल फिल्म में सलमान और संजय दत्त का दमदार लुक, 7 डॉग्स का टीजर हुआ जारी

Story 1

मेरठ में पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा प्रेमी संग पति, मचा हंगामा!

Story 1

पति को हिंदू प्रेमिका संग रंगरलियां मनाते पत्नी ने पकड़ा, फिर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा!

Story 1

सरकार लाचार, FIR दर्ज करने में असमर्थ: उपराष्ट्रपति धनखड़ का सनसनीखेज बयान

Story 1

बेंगलुरु भगदड़: कमिश्नर, ACP, DCP निलंबित, RCB और KCA अधिकारी होंगे गिरफ्तार!

Story 1

इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को झटका, पीयूष चावला का संन्यास!

Story 1

बिहार: नीतीश कुमार के इशारे पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने छोड़ी कुर्सी, तालियों से गूंजा पंडाल

Story 1

मैया सम्मान योजना: रांची में लाभुकों के खाते में ₹2500 पहुंचे, आपको नहीं मिले तो तुरंत करें ये काम!

Story 1

अकेला हनी बेजर, तीन तेंदुओं पर भारी! खौफनाक लड़ाई का वायरल वीडियो

Story 1

इंग्लैंड के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, गिल संभालेंगे कमान