गया में इंसानियत शर्मसार हो गई। एक डॉक्टर, जो बीमार महिला का इलाज करने गया था, उसे पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा गया।
यह घटना गुरपा थाना क्षेत्र की है। डॉक्टर जितेंद्र यादव रेप पीड़िता के घर इलाज करने पहुंचे थे, तभी आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने घर में घुसकर उन्हें पीटा और पेड़ से बांध दिया।
डॉक्टर बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे।
दरअसल, 2021 में इस घर की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ था। पीड़िता ने हाल ही में कोर्ट में गवाही दी थी, जिसके बाद एक आरोपी गिरफ्तार हुआ। तभी से परिवार को धमकियां मिल रही थीं।
आरोपियों को शक था कि डॉक्टर परिवार का करीबी है, इसलिए उसे निशाना बनाया गया।
पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टर को अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मगध मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया।
पुलिस इसे जमीन विवाद बता रही है, लेकिन घटना की गहराई कुछ और ही इशारा कर रही है। रेप पीड़िता के घर आए डॉक्टर को टारगेट करना गहरी साजिश की तरफ इशारा करता है।
इस घटना के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अब तो डॉक्टर भी सुरक्षित नहीं हैं, आम जनता का क्या होगा। उन्होंने बिहार की स्थिति को तालिबान से भी बदतर बताया।
बिहार में तालिबान से भी बदतर स्थिति है। गया जिला में बलात्कार पीड़िता की मां का इलाज करने गए डॉक्टर को आरोपियों ने पेड़ से बांधकर पीट-पीट कर खून से लथपथ कर दिया।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 4, 2025
20 वर्षों की भ्रष्ट NDA सरकार में पुलिस और प्रशासन अपराध रोकने, अपराधियों को पकड़ने, सजा एवं न्याय दिलाने में बिल्कुल… pic.twitter.com/5brL4tbn21
ब्रह्मोस के आगे चीनी डिफेंस सिस्टम फेल: पाकिस्तान की चिंता, चीन में बहस
नवाज शरीफ के करीबी घर में सो रहे थे, तभी गैस लीक! बड़े नेता अफरीदी की मौत
शख्स को घूरना पड़ा महंगा: शेर ने किया हमला, शेरनी ने बचाई जान!
डबल डेकर रूट ब्रिज रहस्य: इंदौर के लापता कपल की कहानी
शिलांग में इंदौर के नवविवाहित जोड़े के साथ क्या हुआ? रहस्य गहराता गया
महुआ मोइत्रा ने रचाई शादी, 15 साल बड़े पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा बने जीवनसाथी!
बेटे के सवाल पर शशि थरूर का जवाब: पाकिस्तान के विरुद्ध बिना पुख्ता प्रमाणों के ऑपरेशन सिंदूर नहीं
माफ़ी मांगता हूं, पर चोर नहीं: माल्या का बड़ा खुलासा, प्रणब मुखर्जी की चुप्पी ने डुबोई किंगफिशर!
उत्तर प्रदेश: ढाई साल की बच्ची से बलात्कार का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 20 घंटे में पहुंचा परलोक
नए कप्तान गिल के नेतृत्व में इंग्लैंड रवाना हुई टीम इंडिया, 20 जून से टेस्ट सीरीज का आगाज!