नरेंद्र ने सरेंडर कर दिया… राहुल गांधी अपने इस बयान के कारण आलोचना झेल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तो राहुल गांधी पर निशाना साध ही रही है, लेकिन अब कांग्रेस सांसद भी राहुल गांधी के बयान से किनारा करते दिख रहे हैं।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने राहुल गांधी के इस बयान को खारिज कर दिया है और कहा है कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए उन्हें पप्पू कहा है।
अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में शशि थरूर एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वे भारतीय सेना के पराक्रम और ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम हमले के बारे में बात कर रहे थे।
इस दौरान कार्यक्रम में उनसे सवाल किया गया कि आपकी पार्टी के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप के सामने सरेंडर कर दिया। सवाल सुनते ही थरूर पहले तो हंसे।
इसके बाद थरूर ने कहा कि हम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बहुत सम्मान करते हैं। हमारे मन में उनके प्रति सम्मान के भाव हैं। लेकिन मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि हमने किसी को भी मध्यस्थता करने के लिए नहीं कहा था। हम पर कोई भी दबाव नहीं डाल सकता।
कार्यक्रम में इसी सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमने कई बार कहा है कि हमें उस तरह से बात करने में कोई परेशानी नहीं है, जैसे पाकिस्तान करता है। अगर वह आतंकवाद की भाषा में बात करेगा तो हम सेना से उसका जवाब देंगे।
हमने युद्ध किसी के दबाव में नहीं रोका, हमने युद्ध इसलिए रोका कि हम युद्ध रोकना चाहते थे। हम पर कोई दबाव नहीं डाल सकता। युद्ध विराम के लिए असल में क्या हुआ था, ये बात सिर्फ हम और पाकिस्तान ही बता सकते हैं।
#WATCH वाशिंगटन डीसी: राहुल गांधी के हालिया बयान और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने के सवाल पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रति हमारे मन में बहुत सम्मान है। हम अपने लिए बस इतना ही कह सकते हैं कि हमने कभी किसी से… pic.twitter.com/Z2agNh1ocg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2025
नवाज शरीफ के करीबी घर में सो रहे थे, तभी गैस लीक! बड़े नेता अफरीदी की मौत
एलन मस्क का धमाका: क्या एपस्टीन फाइलों में छिपा है ट्रंप का राज?
हाउसफुल 5: दर्शकों को आई अक्षय कुमार की कॉमेडी पसंद, रिव्यूज में बताया बड़ा मजा आया
महुआ मोइत्रा ने पिनाकी मिश्रा से शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- आभारी हूं!
मेरठ में पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा प्रेमी संग पति, मचा हंगामा!
दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल राष्ट्र को समर्पित!
कश्मीर को भारत से जोड़ रही वंदे भारत : ₹43000 करोड़ का इंजीनियरिंग चमत्कार
मस्क और ट्रंप के बीच छिड़ी जुबानी जंग, इंटरनेट पर लोगों ने मोदी जी से लगाई सीजफायर की गुहार
RCB का मृतकों के परिजनों को मुआवजा: परेड में हुए हादसे के लिए देगी 10 लाख
बेंगलुरु भगदड़: कमिश्नर, ACP, DCP निलंबित, RCB और KCA अधिकारी होंगे गिरफ्तार!