कौन है ये जयचंद? तेज प्रताप यादव के पोस्ट से बिहार की राजनीति में भूचाल
News Image

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर जयचंद का जिक्र कर बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने अपने भाई तेजस्वी को अर्जुन और खुद को कृष्ण बताते हुए पार्टी में दरार पैदा करने वाले स्वार्थी तत्वों को चेतावनी दी। इन पोस्ट्स से राजद में आंतरिक कलह के संकेत मिल रहे हैं।

तेज प्रताप यादव सुर्खियों में हैं। पार्टी और परिवार से अलग होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक पोस्ट कर माहौल गर्म कर दिया है। उनकी एक पोस्ट ने सियासी हलचल और बढ़ा दी है, जिसमें उन्होंने कुछ लोगों को जयचंद की संज्ञा दी।

तेज प्रताप ने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्व परिवार और पार्टी में दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। तेज प्रताप ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके इशारे को लेकर अटकलें तेज हैं।

तेज प्रताप ने रिश्तों को लेकर अपनी भावनाएं स्पष्ट कीं। उन्होंने लिखा, मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों, तुम अपनी साजिशों में कभी सफल नहीं हो पाओगे। कृष्ण की सेना तो ले सकते हो लेकिन कृष्ण को नहीं। हर षड्यंत्र को मैं जल्द बेनकाब करूंगा।

तेज प्रताप ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को अर्जुन बताया और भरोसा जताया कि वे हर हाल में उनके साथ हैं।

तेज प्रताप ने इससे पहले अपने माता-पिता को लेकर भी एक भावुक पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा, मेरी पूरी दुनिया आप दोनों में ही बसती है। आप भगवान से बढ़कर हैं। आप दोनों का प्यार और आशीर्वाद ही मेरे लिए सब कुछ है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके पिता न होते तो पार्टी भी न होती और न ही वे लोग जो आज राजनीति में उनके साथ हैं।

इन पोस्ट्स के जरिए तेज प्रताप यादव ने स्पष्ट कर दिया कि राजद के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। उनके मुताबिक, कुछ स्वार्थी लोग उन्हें पार्टी और परिवार से अलग करने की कोशिश में लगे हुए हैं। उन्होंने ऐसे सभी तत्वों को जल्द उजागर करने की चेतावनी दी है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सावधान! मुंबई से मात्र 70 KM दूर गजवा-ए-हिंद की इंटरनेशनल साजिश का पर्दाफाश!

Story 1

जितना भी जोर लगा लें... अब दलाल नहीं कर पाएंगे टिकट की कालाबजारी!

Story 1

उफनती नदी पर मौत का सफर: शख्स ने पार किया टूटा पुल, दिल दहला देने वाला मंजर

Story 1

बकरीद 2025: अजमेर मंडी में 2 लाख का बकरा, 120 किलो का ‘अजमेरा’ बना आकर्षण का केंद्र

Story 1

आतिशबाजी से रोशन रात: RCB की ऐतिहासिक जीत पर दिवाली जैसा जश्न!

Story 1

पहली बार आईपीएल खिताब जीतने के बाद मैदान पर भावुक हुए विराट

Story 1

बेंगलुरु में RCB की विक्ट्री परेड में भगदड़, 3 की मौत

Story 1

पाकिस्तान की झोली में 22,559 करोड़ और UNSC में मिली बड़ी जिम्मेदारी!

Story 1

हम मुस्लिम-तुम मुस्लिम एजेंडे से पाकिस्तान का भारत के खिलाफ षड्यंत्र विफल

Story 1

अयोध्या में सनसनी: युवक के छह टुकड़े कर घर में फेंका शव