उफनती नदी पर मौत का सफर: शख्स ने पार किया टूटा पुल, दिल दहला देने वाला मंजर
News Image

सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में उफनती नदी के ऊपर एक टूटे हुए सस्पेंशन पुल को पार करता हुआ दिखाई दे रहा है।

यह पुल बांस और रस्सियों से बना हुआ है और भारी बारिश के कारण कमजोर हो गया है। वीडियो में नदी में बाढ़ का उफान साफ दिखाई दे रहा है। पानी की लहरें इतनी तेज हैं कि कोई भी व्यक्ति आसानी से बह सकता है।

इसी उफनते पानी के बीच, एक शख्स आधे डूबे हुए सस्पेंशन पुल को पार करने की कोशिश कर रहा है। यह दृश्य इतना भयानक है कि इसे देखकर किसी के भी प्राण सूख जाएं।

अरुणाचल प्रदेश और असम में इस समय भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही मची हुई है। वायरल वीडियो में दिख रहा सस्पेंशन पुल बांस और रस्सियों से बना प्रतीत होता है।

पुल पार कर रहे शख्स को देखकर ऐसा लगता है कि इस इलाके में कनेक्टिविटी का एकमात्र साधन यही पुल है। हालांकि, इस तरह के पुल बेहद कमजोर होते हैं और अक्सर मानसून के मौसम में भारी बारिश के कारण टूट जाते हैं। इस वजह से कई बार लोगों की जान भी चली जाती है।

वीडियो को शेयर करते हुए कहा गया है कि अरुणाचल प्रदेश में भीषण बाढ़ के बीच यह आदमी खतरनाक लकड़ी से बने पूल को पार कर रहा है क्योंकि इनके पास और कोई साधन नहीं है। आरोप लगाया गया है कि पार्टियां बस इन लोगों से वोट लेती हैं, अपनी सरकार बनाती हैं और इन्हें भूल जाती हैं।

इस वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा छेड़ दी है। लोग इस स्थिति पर नाराजगी जता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इस शख्स के साहस की सराहना भी कर रहे हैं।

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

चीन ने पुल की ताकत जाँची: 9000 टन के 214 ट्रक चढ़ाए!

Story 1

एयरपोर्ट पर शुभमन गिल का कूल अंदाज, फैंस बोले आ गया कप्तानी का घमंड! सगाई के बाद इंग्लैंड रवाना हुए कुलदीप यादव!

Story 1

थरुर का दावा: पाकिस्तान के आतंकी हमलों पर नहीं कोई शक, चीन की तकनीक का तोड़ा गया तोड़, मध्यस्थता सिरे से खारिज

Story 1

भारत की ब्रह्मोस के आगे चीन के डिफेंस सिस्टम ने मानी हार, पाकिस्तान की तबाही का चीन में खुलासा

Story 1

इंग्लैंड में रनों की सुनामी लाएंगे करुण नायर, गंभीर का बड़ा वादा!

Story 1

चिनाब ब्रिज पर PM मोदी ने लहराया तिरंगा, दिखा इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना

Story 1

वोट दे बिहारी, नौकरी ले बाहरी? बिहार में डोमिसाइल नीति को लेकर छात्रों का उग्र आंदोलन!

Story 1

बस्तर में बड़ी कामयाबी: शीर्ष माओवादी नेता सुधाकर मुठभेड़ में ढेर, CM साय ने कहा - भारत नक्सलवाद की बेड़ियों से मुक्त हो रहा है

Story 1

प्रतिबंधित पशु कटे तो मुसलमान भी कटेंगे: बीजेपी मंत्री का विवादित बयान

Story 1

इजरायल का हिजबुल्लाह पर करारा प्रहार, बेरूत में ड्रोन निर्माण स्थल ध्वस्त