रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने गुजरात को 33 रनों से हराया!
News Image

लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 65वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 33 रनों से करारी शिकस्त दी। मिचेल मार्श (117) और निकोलस पूरन (नाबाद 56) की तूफानी पारियों के बाद विलियम ओरूर्क (तीन विकेट) और आवेश खान और आयुष बडोनी (दो-दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी ने लखनऊ को जीत दिलाई।

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर लखनऊ को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। लखनऊ के सलामी बल्लेबाज एडन मारक्रम और मिचेल मार्श ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। मारक्रम ने 36 रन बनाए, जिन्हें साई किशोर ने आउट किया।

इसके बाद निकोलस पूरन ने मिचेल मार्श के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने गुजरात के गेंदबाजों को खूब परेशान किया। मार्श ने 64 गेंदों में 10 चौके और आठ छक्के लगाते हुए 117 रन बनाए, उन्हें अरशद खान ने आउट किया।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाकर आईपीएल का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। निकोलस पूरन 27 गेंदों में पांच छक्के और चार चौकों की मदद से 56 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान ऋषभ पंत 16 रन बनाकर नाबाद रहे।

236 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी रही, साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। विलियम ओरूर्क ने साई सुदर्शन को 21 रन पर आउट किया। आवेश खान ने कप्तान शुभमन गिल को 35 रन पर आउट कर लखनऊ को दूसरी सफलता दिलाई।

गुजरात का तीसरा विकेट जॉस बटलर के रूप में गिरा, जिन्होंने 33 रन बनाए। इसके बाद शरफेन रदरफोर्ड और शाहरुख खान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चौथे विकेट के लिए 86 रन जोड़े। विलियम ओरूर्क ने रदरफोर्ड (38) को आउट कर गुजरात की उम्मीदों को झटका दिया।

गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट पर 202 रन ही बना सकी और मुकाबला 33 रनों से हार गई। शाहरुख खान ने 57 रनों की पारी खेली। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से विलियम ओरूर्क ने तीन विकेट लिए, जबकि आयुष बडोनी और आवेश खान ने दो-दो विकेट चटकाए।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पाकिस्तान की उल्टी गिनती शुरू! जापान ने दिया भारत का साथ, कूटनीतिक प्रहार

Story 1

रोहित शर्मा ने छोड़ा आसान कैच, तुरंत हुए मैदान से बाहर!

Story 1

ट्रंप प्रशासन का हार्वर्ड पर प्रहार: विदेशी छात्रों की भर्ती पर लगाई रोक, पनामा-वेनेजुएला के बीच उड़ानें फिर शुरू

Story 1

कोरोना से डरीं नीता अंबानी! बुमराह को पहले सैनिटाइजर, फिर मिलाया हाथ

Story 1

पूरन का पलटवार: स्लेजिंग का सिराज को दिया करारा जवाब, जड़े ताबड़तोड़ छक्के!

Story 1

क्रिकेटर सहेली ने ही लूटा DSP दीप्ति शर्मा का घर, 25 लाख की धोखाधड़ी!

Story 1

राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा 6 कीर्ति चक्र और 33 शौर्य चक्र प्रदान, जानिए वीर जवानों के नाम!

Story 1

दिल्ली पर फिर खतरा! आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी

Story 1

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर CBI का शिकंजा, भ्रष्टाचार मामले में आरोप पत्र दायर

Story 1

CSK ड्रेसिंग रूम में वैभव सूर्यवंशी ने फिर छुए धोनी के पैर, वीडियो वायरल