मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए आईपीएल 2025 के 63वें लीग मैच में एक हैरान करने वाला वाकया हुआ। मुंबई इंडियंस ने यह मैच 59 रनों से जीतकर प्लेऑफ में जगह बना ली, लेकिन इस जीत के बीच रोहित शर्मा से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है।
यह घटना दिल्ली कैपिटल्स की पारी के दौरान घटी, जब वो 181 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। दिल्ली ने 6 ओवर में 3 विकेट खोकर 49 रन बना लिए थे।
मिशेल सेंटनर के ओवर की आखिरी गेंद पर विप्रज निगम ने थर्ड मैन की ओर कट शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद हवा में उठी और सीधे वहां फील्डिंग कर रहे रोहित शर्मा की ओर चली गई।
रोहित शर्मा ने एक आसान कैच टपका दिया। उनकी निराशा साफ झलक रही थी, और गेंदबाज सेंटनर भी हताश दिखे।
इस घटना के तुरंत बाद, अगले ओवर में रोहित शर्मा डगआउट में वापस चले गए। उनकी जगह, इम्पैक्ट प्लेयर नियम के तहत कर्ण शर्मा को मैदान पर बुलाया गया। इस बदलाव की वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन रोहित का कैच छोड़ना और तुरंत मैदान से बाहर जाना कई सवाल खड़े कर रहा है।
मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में रोहित शर्मा से मैच जिताऊ प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हालांकि इस सीजन में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन बेहतर रहा है, लेकिन रोहित के बल्ले से अभी तक उम्मीद के मुताबिक रन नहीं निकले हैं।
रोहित ने इस सीजन में 12 मैच खेले हैं और 27.73 की औसत से कुल 305 रन बनाए हैं। इसमें उनके तीन अर्धशतक शामिल हैं और उनका स्ट्राइक रेट 150.99 का रहा है। अब देखना यह है कि प्लेऑफ में रोहित शर्मा कैसा प्रदर्शन करते हैं।
#MIvsDC#namandhir #stubbs
— K!ng Zon€ (@JayRaghu12) May 21, 2025
Karma Hit Rohit sharma
worst farewall 🐷#IPL2025 pic.twitter.com/l9OYyYILtj
पूरन का पलटवार: स्लेजिंग का सिराज को दिया करारा जवाब, जड़े ताबड़तोड़ छक्के!
भारत का फ्री झोला अमेरिका में लग्जरी बैग, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश!
आवेश खान की ठंडी रणनीति ने गुजरात को दिया करारा झटका!
लाइव डिबेट में भिड़े एंकर रुबिका लियाकत और कांग्रेस प्रवक्ता अजय उपाध्याय!
भारत का वाटर स्ट्राइक : पाकिस्तान में सूखे के बादल, सेना की गीदड़भभकी - पानी रोका तो सांसें रोक देंगे!
अगर तुम हमारा पानी रोकोगे तो हम तुम्हारी सांस रोक देंगे : पाक सेना का हाफिज सईद जैसा बयान
इंग्लैंड अंडर-19 टीम का ऐलान: सभी कुंवारे खिलाड़ी शामिल!
सिंधु जल समझौता: ये वॉटर बम है, हम भूखे मर जाएंगे
पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारेंगे: जयशंकर की आतंकिस्तान को चेतावनी
क्या 1991 का भारत-पाक समझौता देशद्रोह है? दुबे ने राहुल गांधी पर साधा निशाना