कोरोना से डरीं नीता अंबानी! बुमराह को पहले सैनिटाइजर, फिर मिलाया हाथ
News Image

मुंबई: आईपीएल 2025 में बीते बुधवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मुकाबले में मुंबई ने 59 रनों से जीत दर्ज कर प्लेऑफ में जगह बना ली है।

मुंबई की इस जीत से टीम की मालकिन नीता अंबानी काफी खुश नजर आईं। लेकिन इस दौरान फैंस को कुछ ऐसा देखने मिला जिससे वह हैरान रह गए।

भारत में कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं, जिसके चलते लोगों में एक बार फिर डर का माहौल बना हुआ है। नीता अंबानी भी अपनी मुंबई टीम के खिलाड़ियों को कोरोना से बचाने की कोशिश में जुट गई हैं।

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह जसप्रीत बुमराह से हाथ मिलाने से पहले उन्हें सैनिटाइजर दे रही हैं।

एक अन्य वीडियो में नीता अंबानी मुंबई इंडियंस के लगभग सभी खिलाड़ियों को सैनिटाइजर देती दिख रही हैं, ताकि वे कोरोना से बचें। इस वीडियो को फैंस द्वारा काफी वायरल किया जा रहा है।

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में जगह बनाई है। टीम ने दिल्ली को इस अहम मुकाबले में 59 रनों से हरा दिया है, जिसके बाद दिल्ली अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। मुंबई के अलावा गुजरात, बेंगलुरु और पंजाब पहले से ही प्लेऑफ में हैं।

भारत के कई हिस्सों में COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं, खासकर केरल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में। इस समय देश में 257 एक्टिव COVID-19 केस हैं।

आईपीएल भी इससे अछूता नहीं रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद के ऑस्ट्रेलियाई ओपनिंग बल्लेबाज ट्रैविस हेड COVID-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद कोई मैच नहीं खेल सके।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

22 मिनट में 22 अप्रैल का बदला, पाकिस्तान से अब कोई बात नहीं: पीएम मोदी का कड़ा संदेश

Story 1

अपनी Z+ सिक्योरिटी के साथ सड़क पार करती बच्ची का वीडियो वायरल

Story 1

नीता अंबानी संग मैदान में रोहित के चक्कर, दिल्ली के खिलाड़ियों संग मस्ती!

Story 1

दिव्यांगजनों के लिए खुशखबरी: सरकारी आवास में मिलेगा 4% आरक्षण!

Story 1

प्राण जाए पर दारू न जाए: चाचा की हरकत देख दंग रह जाएंगे आप!

Story 1

आतंकवाद वैश्विक खतरा: भारतीय सांसदों से मिलने के बाद UAE-जापान ने कहा- लड़ाई में एकजुट

Story 1

पाकिस्तान बेनकाब! भारत ने जापान और UAE को बताया ऑपरेशन सिंदूर का सच

Story 1

पूरन की तूफानी बल्लेबाजी: 100 छक्के का रिकॉर्ड, सिराज को रुला डाला!

Story 1

सैन डिएगो में रिहायशी इलाके पर विमान हादसा, 15 घरों में आग!

Story 1

किश्तवाड़ में आतंकियों को बिल से निकालने की तैयारी, सेना का अभियान जारी!