मुंबई की लोकल ट्रेन में एक महिला के साथ हुई मारपीट का भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस 29 सेकंड की क्लिप ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक और महिला के बीच पहले बहस होती है। फिर युवक अपनी सीट से उठता है और महिला को पीटने लगता है। मारपीट के दौरान वह लगातार महिला पर मां की गाली देने का आरोप लगाता रहता है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना 16 मई को कांजुरमार्ग से कल्याण के बीच चलने वाली लोकल ट्रेन में हुई। जब युवक महिला को मारने लगता है, तो एक अन्य यात्री बीच बचाव करता है और उसे रोकता है। कोच में मौजूद अन्य यात्री भी डर जाते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, झगड़ा तब शुरू हुआ जब आरोपी युवक दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित डिब्बे में चढ़ गया। महिला ने इस पर आपत्ति जताई, जिससे विवाद बढ़ा और मारपीट तक पहुंच गया।
रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।
वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग सवाल कर रहे हैं कि ट्रेन में सुरक्षा के इतने दावे किए जाते हैं, फिर भी ऐसी घटनाएं कैसे हो रही हैं? अब यह देखना होगा कि आरोपी कब तक पकड़ा जाता है और रेलवे इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाता है।
A disturbing video showing a woman being assaulted inside a Mumbai local train @fpjindia @DGPMaharashtra @Central_Railway @drmmumbaicr @RailMinIndia @AshwiniVaishnaw pic.twitter.com/DAGt3rGnua
— Kamal Mishra (@Yourskamalk) May 20, 2025
धोनी: बिहार के इस लाल ने जीता दिल, जानिए क्या कहा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने!
गुना: सरपंच ने 20 लाख में पंचायत का ठेका दिया, स्टाम्प पर लिखवाया 5% कमीशन!
आधी रात को सरोजिनी नगर मार्केट में बुलडोजर: 150 दुकानें ध्वस्त, व्यापारियों में आक्रोश
गूगल लाया AI का जादू: अब टेक्स्ट से बनेंगे फोटो और वीडियो!
भारत का ग्लोबल मिशन : पाकिस्तान का पर्दाफाश करने निकले सांसद
पाक प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हों दुनिया, ऑपरेशन सिंदूर भारत का जवाब
LSG से बाहर होंगे ये 5 खिलाड़ी? खराब प्रदर्शन का पड़ेगा बड़ा असर
जिय हो बिहार के लाला... वैभव सूर्यवंशी ने छुए धोनी के पैर, वायरल हुआ वीडियो!
करारी हार के बाद फील्ड मार्शल? आसिम मुनीर पर सोशल मीडिया में मीम्स की बाढ़
14 साल के वैभव ने धोनी के छुए पैर, देश कर रहा सलाम!