बंद कमरे में बयान! आतिशी के किस सवाल पर रेखा गुप्ता ने किया तीखा पलटवार?
News Image

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद आम आदमी पार्टी (आप) हमलावर रुख अपना रही है। आप नेता आतिशी ने तो ऐसा बयान दे दिया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को तीखा पलटवार करना पड़ा।

रेखा गुप्ता ने कहा कि बंद एयर कंडीशन वाले कमरे में बैठकर टीवी देखते हुए कुछ भी कहना आसान है। लेकिन, सही निर्णय वही ले सकता है जो उस स्थिति में खड़ा हो।

एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि एक पिता के लिए पूरे परिवार को देखना, इतने बड़े देश को देखना, 140 करोड़ लोगों के बारे में सोचना और सही निर्णय लेना, वही व्यक्ति कर सकता है जिसका यह काम है।

उन्होंने आतिशी पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी को भी सेना पर सवाल उठाने का हक नहीं है। जब भी आपातकालीन स्थिति होती है, सरकार जो भी कदम उठाती है, सभी को उसका समर्थन करना चाहिए।

आतिशी ने सीजफायर की घोषणा के बाद पांच सवाल पूछे थे। अरविंद केजरीवाल ने भी उनकी पोस्ट को रीट्वीट किया था।

आतिशी के सवाल थे: जब भारतीय सशस्त्र बलों का पलड़ा भारी था, तो अचानक युद्ध विराम की घोषणा क्यों की गई? पहलगाम के आतंकवादी पकड़ लिए गए या मार दिए गए? उन्हें पकड़ने से पहले युद्ध विराम क्यों? युद्ध विराम की घोषणा भारतीय सेना या पीएम द्वारा क्यों नहीं की गई? अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों की? क्या युद्ध विराम डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा व्यापारिक संबंधों को रोकने के दबाव में किया गया था? पाकिस्तान ने युद्ध विराम की भीख मांगी, तो ऐसा समझौता क्यों नहीं किया, जिससे पता चले कि उसने सरेंडर कर दिया है?

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेना के जवानों की मुलाकात को सराहा है। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री सेना से बात करने गए। इससे उनका हौसला बढ़ता है।

संदीप दीक्षित ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की ओर से भारत को सौंपे गए बीएसएफ जवान पूर्णम शॉ की घर वापसी स्वागत योग्य है। यह दिखाता है कि संघर्ष विराम का जमीन पर कुछ अच्छा असर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान की पुरानी आदत है कि वो कहता कुछ है और करता कुछ है। दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने के लिए संघर्ष विराम भी एक अच्छा कदम है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

धोखेबाज गर्लफ्रेंड को रंगे हाथों पकड़ा, बॉयफ्रेंड की धुनाई, यूजर्स बोले - आंटी के लिए इतना कांड!

Story 1

तुर्किए को भारी पड़ा पाकिस्तान का साथ, भारत ने की ट्रेड स्ट्राइक!

Story 1

मंत्री विजय शाह पर एफआईआर दर्ज, कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी बनी वजह

Story 1

इंडिगो की मनमानी: 10 हजार के टिकट पर कैंसिलेशन के बाद मिले सिर्फ 2050 रुपए!

Story 1

BSF जवान के बदले आतंकी यासीन मलिक को छुड़ाना चाहती थी बीवी!

Story 1

भार्गवस्त्र: अकेला ही मार गिराएगा कई ड्रोन, दुश्मनों के उड़ जाएंगे होश!

Story 1

ड्रोन झुंडों से निपटने के लिए भारत का भार्गवास्त्र तैयार, सफल परीक्षण!

Story 1

भारत का चीन और तुर्की पर एक्शन, ग्लोबल टाइम्स और TRT World के X अकाउंट बैन

Story 1

दीदी सुबह-सुबह बनी पंछी! वायरल वीडियो देख लोग हंस-हंसकर लोटपोट

Story 1

भार्गवास्त्र: दुश्मनों के ड्रोन का काल! पाकिस्तान और चीन के हर हमले को आसमान में ही करेगा भस्म