सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। आजकल हंसी-मजाक वाले वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में एक पिकअप वैन में दो लड़कियां दिख रही हैं। उनमें से एक लड़की डांस कर रही है। शायद ये किसी ऑर्केस्ट्रा का वीडियो है।
डांस करते हुए लड़की धीरे-धीरे आगे बढ़ती है। उसे शायद लगा कि वो किसी बड़े स्टेज पर डांस कर रही है, इसलिए वो आगे बढ़ती चली गई।
तभी अचानक वैन का किनारा आ जाता है और लड़की का पैर फिसल जाता है। वो तुरंत नीचे गिर जाती है। और अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
ये वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @saharawat00 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है, दीदी तो सुबह होते ही पंछी बनकर उड़ गई, बाद में पता नहीं क्या हुआ होगा दीदी का।
खबर लिखे जाने तक वीडियो को 63 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, और उड़ो, गई न काम से। दूसरे यूजर ने लिखा, अस्पताल के बेड पर पड़ी मिली दीदी। वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा, लगता है दीदी ने सुबह-सुबह उड़ान भरने का मन बना लिया था।
दीदी तो सुबह सुबह पंछी बनकर उड़ गई,,,,,,,;!
— Nikky Choudhary (@saharawat00) May 14, 2025
बाद में पता नहीं क्या हुआ होगा दीदी का🤪😜 pic.twitter.com/wSY56kmOTA
उत्तम नगर अस्पताल में भीषण आग, मरीजों को स्ट्रेचर पर निकाला गया
भारत-पाक तनाव में शहीद रामबाबू का पार्थिव शरीर पहुंचा पटना, तेजस्वी ने दी श्रद्धांजलि, गायब रहे CM और मंत्री
पाकिस्तान से अलग होकर बना रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान ? सोशल मीडिया पर दावों की बाढ़
ऑपरेशन केलर: शोपियां में सेना ने मार गिराए 3 आतंकी
मिलिट्री स्कूल पर अखिलेश का दांव: योगी सरकार के लिए चुनौती
तेंदुए को पड़ गया भारी, कुत्ते पर हमला करना!
उनकी बहन को... कर्नल सोफिया कुरैशी पर विजय शाह के विवादित बयान से भड़कीं नेहा सिंह राठौर
ऑपरेशन सिंदूर: क्या पाकिस्तानी ड्रोन हमलों में तुर्की के सैनिक सीधे शामिल थे?
भारत ने बनाया भार्गवास्त्र , तुर्किए-चीन-पाकिस्तान के ड्रोन भी होंगे ढेर!
मासूम बच्चे का जवाब सुन भावुक हुईं टीचर, बताया तिरंगे में पांच रंग!