सोशल मीडिया पर इन दिनों रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान की ज़ोरदार चर्चा है, जिसमें बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। कई यूजर्स का दावा है कि बलूचिस्तान पाकिस्तान से अलग होकर एक स्वतंत्र राष्ट्र बन गया है।
दरअसल, बलूची एक्टिविस्ट मीर यार बलोच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया कि वो स्वतंत्र हो चुके हैं, यानी बलूचिस्तान ने अपनी आजादी की घोषणा कर दी है। तब से यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है।
सवाल उठता है कि क्या वास्तव में पाकिस्तान ने बलूचिस्तान पर से अपना नियंत्रण खो दिया है?
7 मई को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर के 9 इलाकों में आतंकियों के ठिकानों को नष्ट किया था। इसके बाद से ही बलूचिस्तान की आजादी को लेकर सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं।
मीर यार बलोच, जो बलूचिस्तान की आजादी के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं, ने भारत से दिल्ली में बलूचिस्तान के दूतावास के लिए जगह देने की अपील की है।
मीर यार बलोच ने यह भी दावा किया है कि बलूच लड़ाकों ने डेरा बुगती में पाकिस्तान के गैस क्षेत्रों पर हमला किया है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से पासपोर्ट और मुद्रा छापने के लिए धन जारी करने का आग्रह किया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बलूचिस्तान के झंडों और एक स्वतंत्र बलूच राज्य के नक्शों की भरमार है, जिससे एक नए गणतंत्र के निर्माण का आभास होता है।
हालांकि, बलूचिस्तान को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, और न ही कोई ऐसे स्रोत मिले हैं जो इसकी पुष्टि करते हों। इसलिए, यह कहना गलत होगा कि पाकिस्तान का बलूचिस्तान पर से नियंत्रण खो गया है।
बलुच को अलग करने की मांग करने वाले लोग अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से लगातार मान्यता देने और आर्थिक सहायता करने की अपील कर रहे हैं। लेकिन अभी तक किसी भी बड़ी शक्ति या महाशक्ति ने बलूचिस्तान को मान्यता नहीं दी है।
A New Country #RepublicOfBalochistan declared her Independence, breaking away from Pakistan! I urge PM @narendramodi ji to recognize their request, recognize their Independence and give full support to The Baloch People. Great Nation must do Great things. pic.twitter.com/hS32p9LB2X
— Pushker Awasthi 🇮🇳 (@pushkker) May 14, 2025
संगीत समारोह में सांड का आतंक! लोगों को उठाकर पटका, मची भगदड़
तुर्किये पर भारत की ट्रेड स्ट्राइक, पाकिस्तान से दोस्ती पड़ी महंगी!
खतरनाक मगरमच्छ से अकेले भिड़ा कुत्ता, कर दी ऐसी हालत, छुड़ाना हुआ मुश्किल!
जो भारत पर उंगली उठाएगा, उसके जनाजे में कोई रोने वाला भी नहीं: सीएम योगी
गीता पर हाथ रखकर शपथ लेने वाली अनीता आनंद बनीं कनाडा की विदेश मंत्री, भारत से गहरा नाता
BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ 20 दिन बाद लौटे भारत, गलती से पार की थी सीमा
अनीता आनंद: कनाडा की नई विदेश मंत्री, भारत से रिश्तों में सुधार की उम्मीद
परमाणु समझौता: ट्रंप का ईरान को बड़ा ऑफर, लेकिन साथ ही बड़ी डिमांड!
छत्तीसगढ़ में पेंशन बढ़ी: अब कलाकारों को मिलेंगे हर महीने 5 हजार रुपये
बेटे के कम नंबरों पर पिता ने दी ऐसी बधाई, हर तरफ हो रही है चर्चा!