लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कड़े शब्दों में पाकिस्तान को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जो भी भारत की तरफ उंगली उठाएगा, या हमारी बहन-बेटियों के सम्मान के विरुद्ध सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश करेगा, उसके जनाजे में कोई रोने वाला भी नहीं मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जवानों ने पाकिस्तान के हौसले पस्त कर दिए हैं। दुनिया ने पाकिस्तान का बेशर्मी भरा चेहरा देखा है, जहां आतंकियों के जनाजे में वहां के नेता और सैन्य अधिकारी शामिल होते हैं।
लखनऊ में आयोजित शौर्य तिरंगा यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी का जश्न मनाने और सेना के शौर्य को सलामी देने के लिए थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास से यात्रा को रवाना किया और हाथ में तिरंगा लेकर उसका नेतृत्व किया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जवानों, पूर्व सैनिकों और नौजवानों का अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा भारत के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है।
योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि आतंकवाद एक दिन पाकिस्तान को भी निगल लेगा। पाकिस्तान एक विफल राष्ट्र है जिसने पिछले 70-75 वर्षों में केवल आतंकवाद के बीज बोए हैं। पाकिस्तान ने अपनी विफलता की कहानी ही दुनिया को बताई है। आतंकवाद को दिया जा रहा संरक्षण यह साबित करता है कि आतंकवाद एक दिन पाकिस्तान को भी निगल लेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खोखला हो चुका पाकिस्तान आज जिस प्रकार का दुस्साहस कर रहा है, ऑपरेशन सिंदूर उसका जवाब था।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जवानों के सम्मान में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा शुरू की गई है। यह तिरंगा भारत के आन-मान-शान तथा शौर्य-पराक्रम का प्रतीक है। सैनिकों को सर्वोच्च सम्मान देने और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए उत्तर प्रदेश में आज से तिरंगा यात्रा की शुरुआत हो रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का पहले दिन से ही संकल्प रहा है कि जब हम नए और विकसित भारत की बात करते हैं तो हमारा ध्येय राष्ट्र प्रथम होना चाहिए। जब राष्ट्र प्रथम का भाव 140 करोड़ भारतीयों की प्राथमिकता होगी तो अपने-अपने क्षेत्र में कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए हर भारतवासी जुटेगा, फिर दुनिया की कोई ताकत भारत के सामने टिक नहीं पाएगी।
*तिरंगा भारत के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 14, 2025
आज @BJP4UP द्वारा लखनऊ में आयोजित भारत शौर्य तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में सहभाग किया।
अपने सैनिकों को सर्वोच्च सम्मान देने एवं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए उत्तर प्रदेश में तिरंगा… pic.twitter.com/6tFo47h89D
दुखी शख्स को मनाने पहुंचे नन्हे चूजे, वायरल वीडियो ने जीता दिल
खैनी बनाते अंकल ने ऑडिटोरियम में मचाया धमाल, ताली बजाने पर मजबूर हुए लोग!
कालूचक नरसंहार: जब आतंकियों ने आर्मी क्वार्टरों पर बोला धावा, मासूम बच्चों और महिलाओं को भी नहीं बख्शा!
टेस्ट से संन्यास के बाद रोहित शर्मा ने की मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात, सियासी हलचल तेज!
पाकिस्तान का दावा: पटना और बेंगलुरु में नेवी पोर्ट तबाह, भारतीयों की हंसी छूटी!
तुम्हारी ही बहन भेजकर... कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी से भड़के वारिस पठान, BJP को सुनाई खरी-खरी
मिसाइल मत चलाओ, साथ में डिनर करो : भारत-पाक पर ट्रंप का अजीबोगरीब बयान, बलूच विद्रोहियों का ऑपरेशन हेरोफ 2.0
कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी: विजय शाह को बीजेपी नेतृत्व की चेतावनी
टेस्ट से संन्यास के बावजूद विराट-रोहित को जारी रहेंगी A+ ग्रेड की सुविधाएं
कर्नल सोफिया पर टिप्पणी: मंत्री विजय शाह की सफाई, कांग्रेस ने की बर्खास्तगी की मांग