तुम्हारी ही बहन भेजकर... कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी से भड़के वारिस पठान, BJP को सुनाई खरी-खरी
News Image

पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने वाले ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग के लिए देश के सामने आईं बहादुर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है।

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने कहा, हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ने वालों से उनकी ही बहन ने बदला लिया। उनके इस बयान से ऐसा लगा मानो वो कर्नल सोफिया कुरैशी को ‘आतंकवादियों की बहन’ बता रहे हैं।

इस पर असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM के नेता वारिस पठान नाराज हो गए हैं। उन्होंने विजय शाह के संबोधन का वीडियो शेयर कर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

वारिस पठान ने लिखा, ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को बीजेपी के मंत्री विजय शाह आतंकवादियों की बहन बता रहे हैं और चमचे तालियां बजा रहे हैं। ये हमारी सेना का अपमान है!

उन्होंने आगे लिखा, कोई भी सच्चा भारतीय हमारी सेना का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। कर्नल सोफिया कुरैशी का रिश्ता आतंकवादियों से जोड़ना निंदनीय है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि इस नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

विवादों में घिरने के बाद मंत्री विजय शाह ने सफाई पेश करते हुए कहा कि उनके बयान का वह मतलब नहीं था, जो लोगों ने समझा। उन्होंने कहा कि वह बस यह कहना चाहते थे कि हमारी बहनों ने बहुत ताकत से सेना के साथ मिलकर हमारी बहनों का बदला लिया है।

विपक्ष लगातार बीजेपी सरकार से मांग कर रहा है कि विजय शाह को मंत्री पद से हटाया जाए और पार्टी से सस्पेंड किया जाए।

खबर है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने मंत्री के इस बयान से खासा नाराज हैं और विजय शाह को सख्त हिदायत दी है। संगठन महामंत्री ने भी असंतोष जताते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मौत बनकर सड़क पर दौड़ी स्कूल बस, भोपाल में मचा हाहाकार

Story 1

आमिर खान बनेंगे कृष्ण , तो क्या अल्लू अर्जुन निभाएंगे अर्जुन का किरदार? महाभारत की प्लानिंग से राजामौली भी हैरान!

Story 1

टॉप क्लास वाहियात, सड़ा हुआ... : केआरके ने सितारे जमीन पर के ट्रेलर को बताया बेकार

Story 1

भाजपा का बड़ा फेरबदल: 58 जिला अध्यक्ष घोषित, मुंबई अध्यक्ष पर अटकलें तेज

Story 1

क्या किराए के चीनी विमान को रहीम यार खान एयरबेस पर उतार पाएंगे शरीफ-मुनीर? ओवैसी का तंज

Story 1

प्रेस कॉन्फ्रेंस या स्टैंड-अप कॉमेडी? पाक अधिकारी की अंग्रेजी सुनकर लोग बोले- स्क्रिप्ट राइटर बदलो!

Story 1

पहलगाम हमले के बाद शोपियां में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, लश्कर के तीन आतंकी ढेर

Story 1

तुम्हारी बहन से ही... ; कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान देकर विवादों में भाजपा मंत्री

Story 1

एक्सक्लूसिव: भारत के हमले से पहले और बाद की पाकिस्तानी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें

Story 1

दिल छू लेने वाला वीडियो: दादी ने केक और कैंडल से मनाया प्यारे कुत्ते का जन्मदिन!