तुर्किए को भारी पड़ा पाकिस्तान का साथ, भारत ने की ट्रेड स्ट्राइक!
News Image

ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए भारत ने पाकिस्तान के साथ देने वाले तुर्किए जैसे देशों को भी झटके दिए हैं। तुर्किए को भारत लगातार नुकसान पहुंचा रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने तुर्किए के 350 ड्रोन तबाह किए और दो ड्रोन ऑपरेटर भी मार गिराए। अब अन्य तरीकों से भी तुर्किए की मुश्किलें बढ़ाई जा रही हैं।

पाकिस्तान की मदद करने वाले तुर्किए जैसे देशों को लेकर भारतवासियों में गुस्सा है। पीएम मोदी ने कहा है कि टेरर ट्रेड एक साथ नहीं हो सकते। देशवासी भी टेरर का साथ देने वाले के साथ ट्रेड के मूड में नहीं हैं।

पहले सेब व्यापारियों ने तुर्किए से आने वाले सेब का आयात बंद कर दिया। यह कदम महाराष्ट्र के पुणे और हिमाचल से उठाया गया।

बुधवार को ट्रेवल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने भी बड़ा फैसला लिया। अब एसोसिएशन ने तुर्किये और अजरबैजान के टूरिज्म यात्राओं को बंद कर दिया है।

बायकॉट तुर्किये एसोसिएशन के अनुसार भारतीय पर्यटकों ने तुर्किये और अजरबैजान की यात्राएं रद्द कर दी हैं। आगे के लिए भी ट्रेवलिंग बुकिंग नहीं हो रही है। भारतीय पर्यटकों का रुख देखकर एसोसिएशन ने बुकिंग बंद करने का फैसला लिया है।

भारत से हर साल तुर्किये 3 लाख 33 हजार पर्यटक जाते हैं, जबकि अजरबैजान जाने वालों की संख्या 2 लाख 25 हजार है। दोनों देशों के बीच पर्यटन से 5000 करोड़ का कारोबार होता है।

एसोसिएशन के मुताबिक, पर्यटक अब तुर्किये और अजरबैजान की यात्राओं को छोड़कर ग्रीस, थाईलैंड या अन्य देशों की यात्रा कर रहे हैं। पाकिस्तान का साथ देने वाले इन दोनों देशों का पूरी तरह से बायकॉट किया जा रहा है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

भार्गवस्त्र: अकेला ही मार गिराएगा कई ड्रोन, दुश्मनों के उड़ जाएंगे होश!

Story 1

पाकिस्तान का दावा: पटना और बेंगलुरु में नेवी पोर्ट तबाह, भारतीयों की हंसी छूटी!

Story 1

पाकिस्तानी अभिनेत्रियों ने दी मेजर गौरव आर्या को जान से मारने की धमकी!

Story 1

तेंदुए को पड़ गया भारी, कुत्ते पर हमला करना!

Story 1

अनीता आनंद: कनाडा की नई विदेश मंत्री, भारत से रिश्तों में सुधार की उम्मीद

Story 1

एक तरफ बेटी की डोली, दूसरी तरफ उठी पिता की अर्थी - बेटी की विदाई का गम बर्दाश्त नहीं कर पाए

Story 1

मोदी हैं तो मुमकिन है... : 21 दिन बाद पाक से लौटे BSF जवान पूर्णम कुमार

Story 1

20 दिन बाद वतन लौटे BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ, अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तान ने सौंपा

Story 1

मुस्लिम लड़कों से धोखा मिलने पर दो सहेलियों ने रचाई शादी, बोलीं- मर्दों से है नफरत

Story 1

अरुणाचल प्रदेश: नामों से नहीं बदलेगी सच्चाई, भारत का चीन को करारा जवाब