जैसलमेर/राजस्थान और जम्मू-कश्मीर जिला प्रशासन भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अलर्ट मोड पर आ गया है। अधिकारियों ने सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं।
पूरे शहर में शाम 5 बजे बाजार बंद करने की घोषणा की जा रही है। साथ ही, लोगों से ब्लैकआउट का पालन करने के लिए भी कहा जा रहा है।
जैसलमेर जिला प्रशासन के अनुसार, बाजार शाम 5 बजे तक बंद हो जाएंगे। जिले में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक पूर्णतया ब्लैक आउट रहेगा। इस दौरान सभी लाइटें बंद रहेंगी।
सभी दुपहिया, तिपहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से नियमों का पालन करने का आग्रह किया है। सुरक्षा कारणों से उठाया गया यह कदम बेहद जरूरी और संवेदनशील है।
पुलिस अधिकारी गांव-गांव का दौरा कर युद्ध जैसी स्थिति से निपटने की तैयारियां कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में भी जिला प्रशासन लोगों से ब्लैकआउट का पालन करने के लिए घोषणा कर रहा है।
300 से ज्यादा ड्रोन और 36 जगहों पर घुसपैठ की साजिश की खबरें हैं। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान की बड़ी चाल का खुलासा किया है।
*#WATCH जम्मू, जम्मू-कश्मीर: जिला प्रशासन लोगों से ब्लैकआउट का पालन करने के लिए शहर में घोषणा कर रही है। pic.twitter.com/j7XSL135CP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2025
आईपीएल 2025 सस्पेंड: आरसीबी ने दिखाया बड़ा दिल, दर्शकों को वापस करेगी टिकटों के पैसे
बड़ी खुशखबरी: भारत और पाकिस्तान में युद्ध विराम! ट्रंप की मध्यस्थता से सुलह, आज से सीजफायर लागू
पाकिस्तान को IMF लोन मिलने पर भड़के ओवैसी, कहा - ये आतंकवाद को सरकारी संरक्षण दे रहे हैं
ऑपरेशन सिंदूर: सेना ने ध्वस्त किए आतंकी लॉन्च पैड, पाकिस्तान में मातम!
इतनी झूठी है ये पाकिस्तानी सेना! ओवैसी ने Bunyan-al-Marsoos नाम पर लगाई लताड़
जालंधर में पाक का आतंक: धमाकों से दहला इलाका, घरों के शीशे टूटे, कई घायल
क्या पाकिस्तान ने मार गिराया भारत का S-400? व्योमिका सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताई सच्चाई; नागरिकों को निशाना बना रहा पड़ोसी देश
अमेरिकी पत्रकार का खुलासा: पाकिस्तान, आतंकवादियों का पनाहगार, 2001 का सच आया सामने
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम के लिए तैयार, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का बड़ा दावा
सीमा पर तनाव: ऊना और कांगड़ा में गिरे मिसाइल के टुकड़े, डमटाल में ड्रोन का मलबा