भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहा युद्ध अब समाप्त हो गया है। दोनों देशों के अधिकारियों ने अमेरिका से बातचीत की, जिसके बाद संघर्ष विराम पर सहमति बनी है।
भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मीडिया को स्वयं इसकी घोषणा की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध समाप्त होने को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दी।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने भारतीय DGMO को फोन किया। दोनों पक्षों में सहमति बनी कि वे भारतीय समयानुसार 17:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। दोनों पक्षों को इस समझौते को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को फिर से बात करेंगे।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी ट्वीट किया, “भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी है। भारत हमेशा से हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत और अटल रवैया अपनाता आया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की मध्यस्थता के बाद भारत और पाकिस्तान तुरंत प्रभाव से युद्ध रोकने पर राजी हो गए हैं। उन्होंने दोनों देशों को कॉमन सेंस और ग्रेट इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करने के लिए बधाई दी।
विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि उन्होंने उपराष्ट्रपति वेंस के साथ भारत और पाकिस्तान के बड़े अधिकारियों से बात की, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री एस जयशंकर, सेना प्रमुख आसिम मुनीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और आसिम मलिक शामिल थे।
रूबियो ने कहा कि भारत और पाकिस्तान की सरकारों ने तुरंत संघर्षविराम करने और एक तटस्थ जगह पर कई मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर सहमति जताई है। उन्होंने मोदी और शरीफ के शांति का रास्ता चुनने के फैसले की सराहना की।
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भी घोषणा की कि पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं।
#WATCH | दिल्ली: विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 17:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर… pic.twitter.com/l0UUTEWMsZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2025
इमरान खान की हत्या? पाकिस्तानी मीडिया में ISI पर लगे गंभीर आरोप, मची खलबली!
SRH-LSG फैंस के लिए खुशखबरी: टिकट वापसी प्रक्रिया शुरू!
भारतीय सेना का पलटवार: पाकिस्तान के मस्जिदों पर हमले के आरोप झूठे
भारत-पाक युद्धविराम: अमेरिका को बाप बनने न दें! पप्पू यादव की पीएम मोदी से अपील
क्या पाकिस्तान ने भारतीय पायलट शिवांगी सिंह को पकड़ लिया है? जानिए सच्चाई
पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर में फिर ब्लैकआउट, एयर रेड अलर्ट जारी
2-3 दिन पहले होता तो... - सीजफायर पर उमर अब्दुल्ला का बयान
भारत पर सबसे बड़ा ड्रोन हमला, जम्मू-कश्मीर से गुजरात तक ब्लैकआउट, सेना का करारा जवाब
भारत और पाकिस्तान सीजफायर पर सहमत! ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत, ट्रम्प ने की घोषणा