नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा कर दी गई है। यह युद्धविराम आज शाम 5 बजे से शुरू हो गया है।
भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इस बात की जानकारी दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सबसे पहले दोनों देशों के बीच युद्धविराम की घोषणा की। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर यह जानकारी साझा की।
ट्रम्प ने कहा कि भारत और पाकिस्तान तत्काल प्रभाव से सीजफायर के लिए तैयार हो गए हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। इस घोषणा से पहले, पाकिस्तान के डीजीएमओ ने आज दोपहर फोन किया, जिसके बाद बातचीत हुई और सहमति बनी।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने शनिवार सुबह एक बयान में कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार से अलग-अलग बात की।
भारत एवं पाकिस्तान के मध्य बढ़ते तनाव के बीच, अमेरिका ने भविष्य में विवादों से बचने के लिए सार्थक वार्ता शुरू करने में सहयोग की पेशकश की। अमेरिका ने कहा कि दोनों पड़ोसी देशों को तनाव कम करने और सीधा संवाद बहाल करने के तरीके तलाशने की जरूरत है।
जयशंकर के साथ वार्ता में, रुबियो ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों पक्षों को गलत अनुमान लगाने से बचने के लिए प्रत्यक्ष संवाद को फिर से स्थापित करने और तनाव कम करने के तरीके तलाशने की आवश्यकता है।
ब्रूस ने कहा कि उन्होंने भविष्य में होने वाले विवादों को टालने के लिए सार्थक चर्चाओं को सुविधाजनक बनाने में अमेरिका की ओर से समर्थन दिए जाने का प्रस्ताव रखा।
डार के साथ बातचीत में रुबियो ने दोहराया कि दोनों पक्षों को मौजूदा तनाव को कम करने के तरीके खोजने होंगे और गलत अनुमान से बचने के लिए सीधे संवाद को फिर से स्थापित करना होगा। रुबियो ने भविष्य में संघर्षों से बचने के लिए सार्थक वार्ता शुरू करने में अमेरिकी सहायता की भी पेशकश की।
इससे पहले, रुबियो ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर से बात कर भविष्य में संघर्ष बढ़ने से रोकने के लिए भारत के साथ सार्थक वार्ता शुरू करने में अमेरिकी सहायता की पेशकश की। रुबियो ने इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी बात की थी।
व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष जल्द से जल्द खत्म हो।
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) May 10, 2025
विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास: एक युग का अंत!
IPL 2025 स्थगित: विदेशी खिलाड़ियों में मायूसी, कुलदीप ने जताया आभार
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच प्रेमानंद महाराज ने सराहा सैनिकों का त्याग
भारत-पाक तनाव से दुनिया में बढ़ी चिंता, चीन-अमेरिका समेत G-7 देशों ने की शांति की अपील
सीजफायर के चंद घंटों बाद ही पाकिस्तान का धोखा! कश्मीर में फायरिंग, उधमपुर में ड्रोन हमला!
भारतीय मिसाइलों की तारीफ पर पाकिस्तानी परिवार को भुगतना पड़ा!
क्या पाकिस्तान ने भारतीय पायलट शिवांगी सिंह को पकड़ लिया है? जानिए सच्चाई
प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी बैठक के बाद पाकिस्तान में हाहाकार, भारतीय सेना के तेवर देख घुटनों पर आया पाकिस्तान!
दो दिन में आसमान से जमीन तक पाकिस्तान को भारी नुकसान, मस्जिदों को छुआ तक नहीं: भारत का दावा
भारत-पाक युद्धविराम पर मावरा होकेन के बयान से मचा बवाल