वॉशिंग मशीन आजकल हर घर में इस्तेमाल होने वाला एक आम उपकरण है। बिना मेहनत किए कपड़े धोने का ये आसान तरीका लोगों को खूब पसंद आता है। लेकिन, आराम देने वाली ये मशीन कभी-कभी दुख का कारण भी बन सकती है।
हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक वॉशिंग मशीन में ज़ोरदार धमाका होता है। ये धमाका इतना भयानक था कि आसपास की चीजें भी तहस-नहस हो गईं।
अक्सर मोबाइल, एसी या लैपटॉप फटने की खबरें आती हैं, लेकिन वॉशिंग मशीन में धमाका होना बहुत ही असामान्य है। ये घटना स्पेन में हुई। एक लॉन्ड्रोमैट में रखी वॉशिंग मशीन में अचानक ज़ोरदार विस्फोट हो गया और मशीन आग की लपटों से घिर गई।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स लॉन्ड्रोमैट से बाहर निकलता है। उस समय वॉशिंग मशीन में कपड़े धुल रहे होते हैं। जैसे ही वो दरवाजा खोलकर बाहर जाता है, कुछ ही सेकंड बाद मशीन में धमाका हो जाता है। धमाके से आसपास का सामान बिखर जाता है।
लोग उस व्यक्ति को भाग्यशाली बता रहे हैं जो समय रहते बाहर निकल गया। अगर वो अंदर होता तो उसे गंभीर चोटें आ सकती थीं। कुछ लोग इसे चमत्कार कह रहे हैं, तो कुछ उसे दुनिया का सबसे भाग्यशाली इंसान बता रहे हैं। वहीं, कई लोग ये सोच रहे हैं कि आखिर वॉशिंग मशीन में धमाका कैसे हुआ?
रिपोर्ट्स के अनुसार, एक व्यक्ति ने गलती से अपनी जेब में लाइटर के साथ कपड़े मशीन में डाल दिए थे। माना जा रहा है कि लाइटर की वजह से ही वॉशिंग मशीन में ये ज़ोरदार धमाका हुआ।
इसलिए, इस घटना से सीख लें और कपड़े धोने से पहले अपनी जेबें अच्छी तरह से चेक कर लें। यह सुनिश्चित करें कि जेब में कोई ऐसी चीज न हो जिससे मशीन को नुकसान पहुंच सके। सावधानी हटी, दुर्घटना घटी!
Someone didn t check their pockets pic.twitter.com/MjpK5mPba7
— OnlyBangers (@OnlyBangersEth) April 2, 2023
90 हजार फौजियों की पतलूनें... बलोच नेता ने PAK आर्मी चीफ आसिम मुनीर को दिखाया आईना
4 साल की मासूम गायब, 38 साल बाद जंगल में मिली; हुलिया देख लोग सहम गए!
अमेरिका में राहुल गांधी से सिख युवक का तीखा सवाल: 1984 की जिम्मेदारी लेंगे या सिर्फ बीजेपी से डराएंगे?
हानिया आमिर के भारतीय फैंस की दीवानगी: किसी ने भेजा पानी, तो किसी ने लिया VPN सब्सक्रिप्शन!
पानी में दिखा मगरमच्छ जैसा रहस्यमय जीव! मछलियां भी नहीं डरीं
रबाडा का नशे में मौज-मस्ती करना पड़ा महंगा, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खेलना भी खतरे में!
ईडन गार्डन्स में पराग का प्रचंड प्रहार: 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के!
मशहूर मेरे इश्क की कहानी हो गई : चाऊमीन खाते पकड़े गए बेटे की मां ने बीच सड़क की पिटाई
सिंधु जल समझौता: मदनी का बड़ा बयान, नदियों का पानी कहां ले जाएंगे? यह देश के लिए ठीक नहीं!
कश्मीर: PM मोदी थे आतंकियों का निशाना, कार्यक्रम रद्द होने पर बौखलाए थे पहलगाम के हमलावर