पहलगाम हमले के बाद भारत ने कई पाकिस्तानी सितारों के इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर दिए। इस लिस्ट में लोकप्रिय पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर का नाम भी है। जैसे ही हानिया आमिर को बैन किया गया, सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि यह कदम सही है या गलत।
इस बीच, हानिया के फैंस की दीवानगी इंटरनेट पर साफ दिखाई दे रही है।
दरअसल, galaxylollywood नाम के इंस्टाग्राम पेज ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में हानिया की फोटो के साथ दो स्क्रीनशॉट हैं। इनमें लिखा है, हेलो हानिया, वीपीएन का सब्सक्रिप्शन लिया सिर्फ तुम्हारे लिए, लव फ्रॉम इंडिया।
हैरानी की बात यह है कि हानिया ने इसका जवाब भी दिया। एक्ट्रेस ने लिखा, लव यू और दूसरे कमेंट में लिखा, रो दूंगी।
यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट किया, हानिया को सदमा लग गया है। एक अन्य यूजर ने लिखा, हम पाकिस्तान में रहते हुए भी इसको फॉलो नहीं करते। एक तीसरे यूजर ने कहा, कैसे-कैसे नल्ले पड़े हैं हमारे देश में। एक और यूजर ने तंज कसते हुए कहा, इंसान के पास शक्ल ना सही अक्ल तो हो।
इतना ही नहीं, इससे पहले भी हानिया का एक फैन चर्चा में आया था। उस फैन ने हानिया के लिए भारत से पानी की बोतलें भेजी थीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
Hania Aamir fans from India sending Water bottles to her 🤣🤣pic.twitter.com/7U2GCmPIEF
— Sunanda Roy 👑 (@SaffronSunanda) April 29, 2025
ओवैसी का पाकिस्तान पर करारा हमला: नाकाम मुल्क को सबक सिखाएंगे, आतंकवाद खत्म करेंगे!
कोहली का अब तू आ वाला बदला पूरा: खलील को मारे लगातार दो छक्के!
जंग हुई तो इंग्लैंड भाग जाऊंगा: पाक सांसद का वायरल बयान, पीएम मोदी पर भी टिप्पणी
शंकराचार्य का बड़ा ऐलान: राहुल गांधी अब हिंदू नहीं, मंदिरों में प्रवेश वर्जित!
आसमान में भारत की नई आंख: DRDO ने किया स्ट्रेटोस्फेरिक एयरशिप का सफल परीक्षण
पहलगाम हमले पर बिश्नोई की धमकी के बाद भट्टी की चुनौती: देश पहले!
IPL 2025: LSG से पहले PBKS में बड़ा बदलाव, चोटिल मैक्सवेल की जगह ओवेन शामिल
बिहार में अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट!
जंग हुई तो भाग जाऊंगा... पाकिस्तानी सांसद के बयान से सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
RCB बनाम CSK: शेफर्ड का 14 गेंद में तूफानी अर्धशतक, रचा इतिहास!