ईडन गार्डन्स में रियान पराग ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के जड़े।
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में रियान पराग ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए केकेआर के गेंदबाजों को खूब परेशान किया।
पराग ने इस अद्भुत पारी की शुरुआत मोइन अली के ओवर से की। उन्होंने मोइन अली को लगातार 5 छक्के लगाए।
इसके बाद, अगले ओवर की पहली गेंद पर भी उन्होंने छक्का जड़ा, जिससे 6 गेंदों में 6 छक्कों का रिकॉर्ड बन गया।
पराग ने 13वें ओवर में छक्कों की शुरुआत की। मोइन अली के ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने स्क्वॉयर लेग के ऊपर से छक्का लगाया।
तीसरी गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से, और फिर डीप बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग के ऊपर से छक्का लगाकर हैट्रिक बनाई।
चौथा छक्का लांग ऑन के ऊपर से और पांचवां लांग ऑफ के ऊपर से जड़ा।
14वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर रिवर्स हिट करते हुए अपना छठा छक्का पूरा किया।
रियान पराग ने मात्र 45 गेंदों में 95 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 8 छक्के शामिल थे।
हालांकि उनकी शानदार पारी के बावजूद, राजस्थान रॉयल्स यह मैच जीतने में असफल रही और 1 रन से हार गई।
*What a Knock of 95(45) for Riyan Parag, You can hate him or love him , But he can be a good Middle Order Batter for India in white Ball Cricket Especially with his Spin Bowling Ability Too.pic.twitter.com/t1Dl8eDTrZ
— Cricket Hit & Miss (@CricketHitMiss) May 4, 2025
भारत हमला करेगा तो इंग्लैंड भाग जाऊंगा : पाकिस्तानी सांसद का चौंकाने वाला बयान
हमें भागीदार चाहिए, उपदेशक नहीं : विदेश मंत्री जयशंकर ने पश्चिमी देशों को सुनाई खरी-खरी
पाकिस्तान पर पलटवार की तैयारी? एयर चीफ से पीएम मोदी की मुलाकात से बढ़ी सरगर्मी
महागठबंधन बैठक के बाद तेजस्वी का बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री चेहरे पर मनोज झा का सस्पेंस!
पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सख्त रुख, आर्थिक नाकेबंदी हुई और कड़ी!
अल्लू अर्जुन का चौंकाने वाला बदलाव, क्या ट्रिपल रोल की तैयारी?
9 दिनों में 145 करोड़ की कमाई, दिमाग हिला देने वाला सस्पेंस, थ्रिलर फिल्म अब दूसरी भाषा में!
बल्ला बदलने को कहने पर धोनी ने किया ऐसा, कोहली ने खलील को सिखाया सबक
पाकिस्तानी महिला से निकाह: बर्खास्त CRPF जवान का दावा, हेडक्वार्टर से मिली थी मंजूरी
रियान पराग का तूफ़ान: 6 गेंदों पर 6 छक्के, IPL में रचा इतिहास!