आ मगरमच्छ मुझे मार! नकली समझ सेल्फी लेने गया पर्यटक, फिर हुआ खूनी हमला
News Image

फिलीपींस के एक चिड़ियाघर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। एक 29 वर्षीय पर्यटक पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में पर्यटक बुरी तरह से घायल हो गया है, लेकिन उसकी जान बाल-बाल बची।

यह घटना फिलीपींस के जाम्बआंगा सिबुगाय के एक चिड़ियाघर में हुई। 29 वर्षीय पर्यटक लापरवाही के चलते मगरमच्छ के बाड़े में घुस गया। उसने पानी में मौजूद मगरमच्छ को पुतला समझ लिया और उसके साथ सेल्फी लेने चला गया। तभी मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हमला करने वाली मादा मगरमच्छ का नाम लाले है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पर्यटक मुस्कुराते हुए मगरमच्छ के पास जाता है और सेल्फी लेने लगता है। तभी स्थिति जानलेवा हो जाती है। मगरमच्छ ने शख्स का हाथ अपने मुंह में भर लिया और उसके हाथों पर दांत गड़ा दिए। यही नहीं, मगरमच्छ ने पर्यटक के पैर खींचते हुए उसकी जांघें चीरने की कोशिश की।

मगरमच्छ और पर्यटक के बीच यह खूनी खेल पूरे 30 मिनट तक चला। इस दौरान चिड़ियाघर में मौजूद लोग डर से चिल्लाने लगे। पूरे चिड़ियाघर में चीख-पुकार मच गई। इसे सुनकर लाले के हैंडलर वहां पहुंचे और उन्होंने लाले के सिर पर सीमेंट के टुकड़े से तेज वार किया, जिसके बाद लाले ने पर्यटक के हाथों को छोड़ा।

युवक बुरी तरह से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहाँ उसे 50 से ज्यादा टांके लगे हैं। पुलिस के अनुसार, शख्स को लगा कि मगरमच्छ नकली है, इसलिए वो बाड़े में घुस गया।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

IPL 2025: विराट कोहली ने छोड़ा सर जडेजा का लड्डू कैच, सदमे में फैंस!

Story 1

स्टंट पड़ा भारी: ट्रैक्टर पलटा, बाल-बाल बची जान

Story 1

क्या विराट कोहली के आक्रोश पर फिदा हैं ऐश्वर्या राय बच्चन!

Story 1

रियान पराग का तूफान! 6 गेंदों में 6 छक्के, IPL इतिहास में रचा नया कीर्तिमान

Story 1

हम पूरी ताकत से परमाणु हमला करेंगे... पाकिस्तान ने फिर दी भारत को धमकी, अबकी रूस में बोला

Story 1

क्या भांग खाकर सुप्रिया श्रीनेत ने पोस्ट किया था PM मोदी का सर तन से जुदा वाला पोस्टर?

Story 1

रियान पराग का तूफान! IPL में 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़कर मचाई खलबली

Story 1

हूती मिसाइल हमले से इजरायली हवाई अड्डे पर 25 मीटर गहरा गड्ढा, नेतन्याहू ने बुलाई आपात बैठक

Story 1

128 साल की उम्र में योग गुरु शिवानंद बाबा का निधन, पीएम मोदी ने बताया अपूरणीय क्षति

Story 1

ईडन गार्डन्स में इंजीनियर साहब का कहर, एक ओवर में दो शिकार!