रियान पराग ने ईडन गार्डन्स के मैदान पर वो कारनामा कर डाला है, जो आईपीएल के इतिहास में अब तक नहीं हो सका था। उन्होंने केकेआर के खिलाफ खेलते हुए छह गेंदों पर लगातार 6 छक्के जड़ दिए।
रियान ने मोईन अली को अपना निशाना बनाया और एक के बाद एक गगनचुंबी छक्के लगाए। पांच छक्के रियान ने मोईन अली के ओवर में जड़े, और फिर अगले ओवर में वरुण चक्रवर्ती को एक और सिक्स मारकर वो कर दिखाया, जो इस लीग में आज तक नहीं हो सका था।
राजस्थान की पारी का 13वां ओवर फेंकने आए मोईन अली। ओवर की पहली गेंद पर हेटमायर ने सिंगल लिया और क्रीज पर जमे रियान पराग को स्ट्राइक पर ले आए।
オーバー की दूसरी गेंद को रियान ने स्क्वायर लेग के ऊपर से मारकर बाउंड्री लाइन के पार पहुंचा दिया। इस छक्के के साथ रियान का अर्धशतक भी पूरा हो गया।
अगली गेंद फिर मोईन रियान के पाले में डाल बैठे और नतीजा फिर से छक्के के रूप में आया। रियान ने ओवर की चौथी गेंद पर सिक्स जड़कर छक्कों की हैट्रिक लगा डाली। अब दबाव मोईन के ऊपर साफतौर पर दिख रहा था।
ओवर की पांचवीं गेंद का भी रियान ने वही हश्र किया और ओवर में चौथा सिक्स जड़ डाला। रियान से बचने के चक्कर में अगली गेंद मोईन ने वाइड फेंक दी।
हालांकि, अगली ही बॉल फिर रियान के बल्ले के बीचों-बीच लगी और ओवर का अंत लगातार पांच छक्कों के साथ हुआ।
वरुण चक्रवर्ती के ओवर में स्ट्राइक पर आते ही रियान ने एक और सिक्स जमा दिया। इस तरह से रियान के बल्ले से लगातार छह गेंदों पर छह सिक्स निकले।
रियान आईपीएल के इतिहास में 6 सिक्स जमाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
रियान ने 45 गेंदों पर 95 रन की आतिशी पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने कुल 8 सिक्स जमाए।
THE MADNESS OF RIYAN PARAG 🥶
— Tanuj (@ImTanujSingh) May 4, 2025
- Riyan Parag becomes the first player to hit 5 Consecutive Sixes in an Over since IPL 2024. 🔥
pic.twitter.com/Ne6Fd42xi0
मैक्सवेल की जगह अब ये ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर दिखाएंगे जलवा!
पहलगाम नरसंहार पर खुशी, एटा में पाकिस्तान जिंदाबाद लिखने वाला गिरफ्तार
9 गेंद में 2 रन, फिर 13 बॉल में तबाही: 407 दिन बाद रसेल का धमाका!
रियान पराग का तूफान! IPL में 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़कर मचाई खलबली
CSK पर जीत के बाद RCB फैंस का उत्पात, चेन्नई समर्थक से बदसलूकी, पुलिस ने संभाला मोर्चा!
90 हजार फौजियों की पतलूनें... बलोच नेता ने PAK आर्मी चीफ आसिम मुनीर को दिखाया आईना
चीन पर टैरिफ घटाएंगे ट्रम्प, व्यापार बचाने की कवायद!
भारत से युद्ध हुआ तो इंग्लैंड चला जाऊंगा : पाकिस्तानी सांसद का हास्यास्पद बयान वायरल
स्टेडियम पार छक्का! प्रीति जिंटा भी रह गईं हैरान, शशांक सिंह का तूफानी प्रहार वायरल
भारत ने हमला किया तो क्या करेंगे? पाकिस्तानी सांसद की सुनकर छूट जाएगी हंसी!