इस्लामाबाद। भारत के हमले की आशंका से पाकिस्तान में आम जनता के साथ-साथ नेता भी डरे हुए हैं। कुछ दिनों पहले खबरें आई थीं कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने अपने परिवार को लंदन भेज दिया है।
अब पाकिस्तान के सांसद शेर अफजल खान मरवात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शेर अफजल खान बता रहे हैं कि अगर भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया तो वे क्या करेंगे।
दरअसल, एक पत्रकार ने शेर अफजल खान से सवाल किया कि अगर भारत ने हमला कर दिया तो वे क्या करेंगे? जवाब में शेर अफजल खान कहते हैं कि अगर भारत ने हमला किया तो वे लंदन भाग जाएंगे। पत्रकार ने आगे पूछा कि क्या उन्हें नहीं लगता कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हालात को देखते हुए पीछे कदम रखने चाहिए थे? इस पर शेर अफजल खान का जवाब सुनकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी।
पाकिस्तान में डर का माहौल है कि पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेने के लिए भारत इस बार कोई बड़ी कार्रवाई कर सकता है। 2016 में उरी आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की थी। 2019 में पुलवामा हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने के बाद भारत ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर कई आतंकियों को मार गिराया था।
पाकिस्तान की चिंता का एक कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हालिया बयान भी है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकियों और उनके आकाओं को बख्शा नहीं जाएगा। मोदी ने कहा है कि अगर वे दुनिया के किसी भी कोने में छिपे हों, भारत उन्हें पकड़कर सजा देगा।
Journalist : Agar india ne attack kar diya to?
— rae (@ChillamChilli) May 3, 2025
Shet Afzal Khan Marwat : To hum London bhag jayenge
Afzal Khan is a senior terrorist in Pakistan.
Even they don’t trust their army. 😂 pic.twitter.com/LBmFQ1ysSr
IPL 2025: जडेजा का तूफानी छक्का! गेंद स्टेडियम की छत पर, देखने वाले दंग
बल्ला बदलने को कहने पर धोनी ने किया ऐसा, कोहली ने खलील को सिखाया सबक
70 किमी की रफ़्तार से आंधी, ओलावृष्टि और भीषण बारिश का अलर्ट: दिल्ली-यूपी समेत 30 राज्यों में मौसम का हाल
धर्मशाला में पिच का मिजाज: बारिश की आशंका के बीच टॉस का महत्व
शशांक सिंह के छक्के से थमी प्रीति जिंटा की सांसें, गेंद स्टेडियम के बाहर!
चलती बस में नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई!
भारत ने हमला किया तो क्या करेंगे? पाकिस्तानी सांसद की सुनकर छूट जाएगी हंसी!
स्टेडियम पार छक्का! प्रीति जिंटा भी रह गईं हैरान, शशांक सिंह का तूफानी प्रहार वायरल
पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापार पर लगाया प्रतिबंध, क्या मुल्क जा रहा है गर्त में?
लंदन के कैफ़े में पाकिस्तानी पत्रकारों का घमासान: प्रेस कॉन्फ्रेंस बनी गाली-गलौज, लोग हैरान