IPL 2025: जडेजा का तूफानी छक्का! गेंद स्टेडियम की छत पर, देखने वाले दंग
News Image

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने बीते रविवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तूफानी पारी खेली। जडेजा ने 45 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 77 रन बनाए। जडेजा के बल्ले से निकला एक छक्का सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिसे IPL 2025 का सबसे लंबा छक्का बताया जा रहा है।

यह छक्का चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के 17वें ओवर में देखने को मिला। आरसीबी के लिए लुंगी एनगिडी गेंदबाजी कर रहे थे। लुंगी ने जडेजा को एक फुल टॉस गेंद फेंकी, जिस पर जडेजा ने ज़ोर से बल्ला घुमाते हुए डीप स्क्वाड लेग की तरफ 109 मीटर का विशाल छक्का जड़ा। गेंद हवा में उड़ती हुई सीधे चिन्नास्वामी स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी।

रविंद्र जडेजा ने 17 वर्षीय सलामी बल्लेबाज़ आयुष म्हात्रे के साथ मिलकर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तीसरे विकेट के लिए 114 रनों की शतकीय साझेदारी की। यह CSK के लिए RCB के खिलाफ तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इस साझेदारी के साथ जडेजा और म्हात्रे ने मैथ्यू हेडन और पार्थिव पटेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने साल 2009 में पहले विकेट के लिए RCB के सामने 106 रन जोड़े थे।

मैच में, चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी ने विराट कोहली (62), जैकब बेथेल (55) और रोमारियो शेफर्ड (53*) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 213 रन बनाए।

जवाब में, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आयुष म्हात्रे (94) और रविंद्र जडेजा (77*) ने शानदार पारियां खेलीं, लेकिन उनकी टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर सिर्फ 211 रन ही बना पाई और यह रोमांचक मैच 2 रनों से हार गई।

इस मुकाबले के बाद आरसीबी की टीम 11 मैचों में 8 जीत, 3 हार और पूरे 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर पहुंच गई है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सिंधु जल समझौता: मदनी का बड़ा बयान, नदियों का पानी कहां ले जाएंगे? यह देश के लिए ठीक नहीं!

Story 1

128 साल की उम्र में योग गुरु शिवानंद बाबा का निधन, पीएम मोदी ने बताया अपूरणीय क्षति

Story 1

शतक से चूके रियान पराग, मां का टूटा दिल, प्रार्थना भी न आई काम

Story 1

पर्पल कैप की जंग रोमांचक, अर्शदीप कूदे; ऑरेंज कैप के लिए दो में टक्कर!

Story 1

अमेरिका में राहुल गांधी से 1984 दंगों पर सवाल, बोले- गलतियों की जिम्मेदारी लूंगा

Story 1

6,6,6,6,6,6... रियान पराग का तूफ़ान, लगातार 6 छक्कों से बनाए नए रिकॉर्ड!

Story 1

चलती बस में नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई!

Story 1

रियान पराग का तूफान! IPL में 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़कर मचाई खलबली

Story 1

गाजा पर इजरायल का बड़ा हमला! हजारों रिजर्व सैनिक तैनात

Story 1

वायुसेना प्रमुख की PM मोदी से मुलाकात: क्या भारत-पाक तनाव युद्ध की ओर?