इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 53वें मैच में रियान पराग ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ यह कारनामा किया।
पांच विकेट जल्दी गिरने के बाद रियान ने आक्रामक अंदाज अपनाया। प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया।
रियान ने 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के जड़े। कोलकाता की ओर से 13वां ओवर मोईन अली ने किया।
पहली गेंद पर शिमरोन हेटमायर ने सिंगल लेकर रियान पराग को स्ट्राइक दी। ओवर की दूसरी गेंद पर रियान ने स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का लगाया।
मोईन ने ऑफ स्टंप के बाहर छोटी गेंद डाली, जिसे रियान पराग ने लॉन्ग-ऑन पर मारकर एक और छक्का लगाया।
मोईन अली ने राउंड द विकेट गेंदबाजी की और पैड के आसपास एक और स्लॉट डिलीवरी की, रियान पराग ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर छक्का लगाकर हैट्रिक लगाई।
पांचवीं बैक ऑफ लेंथ बॉल पर रियान ने लॉन्ग-ऑन पर एक फ्लैट मैक्सिमम जड़ा। चार छक्के खाने के बाद दबाव में आए मोईन ने वाइट बॉल की।
छठी गेंद पर रियान पराग ने गेंद को लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से छक्का ठोका। इसके साथ ही वह आईपीएल के एक ओवर में 5 छक्के लगाने वाले 5वें बल्लेबाज बन गए।
14वें ओवर की पहली गेंद पर हेटमायर ने फिर से 1 रन चुराकर स्ट्राइक रियान को दे दी। रियान ने लगातार छठवीं गेंद पर छक्का लगा दिया।
वरुण चक्रवर्ती की फुल बॉल पर रियान पराग ने अपना स्टांस बदला और रिवर्स हिट करते हुए डीप बैकवर्ड पॉइंट पर दूसरा छक्का लगाया।
आईपीएल में एक ओवर में 5 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज:
*𝙍𝙖𝙢𝙥𝙖𝙣𝙩 𝙍𝙞𝙮𝙖𝙣 🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) May 4, 2025
The #RR captain is in the mood tonight 😎
He keeps @rajasthanroyals in the game 🩷
Updates ▶ https://t.co/wg00ni9CQE#TATAIPL | #KKRvRR | @rajasthanroyals | @ParagRiyan pic.twitter.com/zwGdrP3yMB
क्या भारत के लोग नहीं जा पाएंगे इजरायल? Air India ने तेल अवीव की उड़ानें 6 मई तक रद्द कीं!
इजराइल के सबसे बड़े एयरपोर्ट पर हूती मिसाइल हमला, इजराइल ने दी सात गुना बड़े जवाब की चेतावनी
भारत हमला करेगा तो इंग्लैंड भाग जाऊंगा : पाकिस्तानी सांसद का चौंकाने वाला बयान
भारत पर आतंक का आरोप, अपने ही जाल में फंसा पाकिस्तान, फर्जी सबूतों की खुली पोल
मोदी क्या मेरी खाला का बेटा है? : पाकिस्तानी सांसद का विवादित बयान वायरल
हूती मिसाइल हमले के बाद नेतन्याहू की चेतावनी: सिर्फ एक से नहीं होगा...
बिना देरी जातिगत जनगणना: कांग्रेस कार्यसमिति ने पारित किया प्रस्ताव
क्या इस डिग्री से बनते हैं ज़्यादा IAS/IPS? इस विषय में छिपा है UPSC पास करने का राज!
अल्लू अर्जुन का चौंकाने वाला बदलाव, क्या ट्रिपल रोल की तैयारी?
राजस्थान: पानी मांगने पर मंत्री ने छीना मोबाइल, धक्के मार कर निकाला!