जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के विरुद्ध कठोर रुख अपनाया है। भारत ने पाकिस्तान से होने वाले सभी आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही पाकिस्तान के स्वामित्व वाले जहाजों को भारतीय बंदरगाहों पर डॉकिंग करने से रोक दिया गया है। देश में पाकिस्तानी डाक और पार्सलों के प्रवेश पर भी पाबंदी है।
भारत लगातार अपने हथियारों का परीक्षण कर रहा है। भारत की इन तैयारियों को देखकर पाकिस्तान सरकार और नेता घबराए हुए हैं। कुछ नेता तो देश छोड़कर भागने की बात भी कह रहे हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की संभावना बढ़ रही है। इस बीच नेशनल असेंबली के सदस्य शेर अफजल खान मारवात का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि अगर भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ जाए तो वे क्या करेंगे। मारवात ने जवाब में कहा कि युद्ध बढ़ने पर वे इंग्लैंड चले जाएंगे।
जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तनाव कम करने के लिए संयम बरतना चाहिए, तो उन्होंने कहा, मोदी क्या मेरी खाला का बेटा है जो मेरे कहने से पीछे हट जाएगा?
शेर अफजल खान मारवात का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। पाकिस्तान के लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब नेताओं को अपनी सेना पर भरोसा नहीं है, तो आम जनता क्या उम्मीद करे?
शेर अफजल खान मारवात पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ का हिस्सा हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय में उन्होंने पार्टी और अपने शीर्ष नेताओं की आलोचना की है। इससे नाराज होकर इमरान खान ने उन्हें पार्टी के कई अहम पदों से हटा दिया था।
*▶️भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति पर पाकिस्तान के सांसद शेर अफजल खान मारवात का विवादित बयान सामने आया है।
— IBC24 News (@IBC24News) May 4, 2025
▶️उन्होंने कहा- अगर युद्ध बढ़ा तो मैं इंग्लैंड चला जाऊंगा... मोदी क्या मेरा खाला का बेटा है जो मेरे कहने से पीछे हट जाएगा?
▶️यह बयान एक राजनीतिक विवाद का कारण बन… pic.twitter.com/6qGaO0ZNhO
हम पूरी ताकत से परमाणु हमला करेंगे... पाकिस्तान ने फिर दी भारत को धमकी, अबकी रूस में बोला
राजस्थान: पानी मांगने पर मंत्री ने छीना मोबाइल, धक्के मार कर निकाला!
दुख में भी हिमांशी का एकता संदेश: ओवैसी ने पहलगाम हमले के बाद दिया बड़ा बयान
जंग छिड़ी तो इंग्लैंड भाग जाऊंगा, मोदी मेरे... : पाकिस्तानी सांसद का विवादास्पद बयान
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने हरिद्वार में की गंगा पूजा
क्या CBSE 10वीं का रिजल्ट 6 मई को घोषित होगा? वायरल नोटिस की सच्चाई!
कोहली का अब तू आ वाला बदला पूरा: खलील को मारे लगातार दो छक्के!
IPL 2025: अंपायरिंग विवाद! क्या CSK को मिली धोखा?
WAR-2 से लीक हुआ ज़बरदस्त फाइट सीन! क्या यही होगी ऋतिक रोशन की एंट्री?
गुजरात के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?