देश में भीषण गर्मी से राहत मिली है। हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश और ओले गिरे हैं।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बादल बरसेंगे और तेज हवाएं चलेंगी।
अनुमान है कि प्री-मानसून की बारिश ने दक्षिण और पूर्वी भारत के राज्यों में दस्तक दे दी है। अगले 7 दिनों तक मौसम कैसा रहेगा, आइए जानते हैं।
उत्तरी पाकिस्तान, पंजाब और उत्तर-पश्चिम राजस्थान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। उत्तर प्रदेश के मध्य में साइक्लोनिक सर्कुलेशन है जो तमिलनाडु तक जा रहा है।
पूर्वी और मध्य भारत में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 6 मई तक 40-50 किमी से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी और बिजली के साथ बारिश होगी।
मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 8 मई तक बेमौसम बारिश होने के आसार हैं। निकोबार द्वीप समूह में 5 से 8 मई तक बादल बरसेंगे। कई राज्यों में ओले भी गिरेंगे।
उत्तर पश्चिम भारत में बारिश होने का पूर्वानुमान है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 4-10 मई के दौरान गरज-बिजली के साथ 40-60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी और राजस्थान में बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड में 5 मई को ओलावृष्टि की संभावना है और 6-7 मई को 50-60 किमी से 70 किमी प्रति घंटे तक की स्पीड से आंधी आएगी।
कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में अगले 7 दिनों के दौरान गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी-तूफान चलने की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिनों के दौरान गरज, बिजली और 30-40 किमी से 50 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चलने के आसार हैं। असम, मेघालय में 5 से 8 मई तक और अरुणाचल प्रदेश में 5-7 मई के दौरान भारी बारिश होने के आसार हैं।
गुजरात, गोवा, मध्य महाराष्ट्र में 5-8 मई के दौरान 70 किमी प्रति घंटे तक की स्पीड से तूफानी हवाएं चलेंगी और बादल बरसेंगे। मराठवाड़ा में ओलावृष्टि भी होगी।
बेमौसम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद के 4 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
पश्चिम भारत में अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री और अधिकतम तापमान में 5-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
दिल्ली एनसीआर में अगले 3 दिनों तक मौसम सुहाना रहेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे। 30-40 किमी से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होने के आसार हैं।
*#WATCH | Tamil Nadu | Rain lashes parts of Chengalpattu city. pic.twitter.com/S9moMqwaVj
— ANI (@ANI) May 4, 2025
नींबू-मिर्च से बंधा राफेल! कांग्रेस नेता अजय राय का विवादित बयान
स्टंट पड़ा भारी: ट्रैक्टर पलटा, बाल-बाल बची जान
हूती मिसाइल हमले से दहला तेल अवीव, एयरपोर्ट पर मची चीख-पुकार
सरकारी टेंडर घोटाला: CBI जांच की मांग, संजीव हंस जैसे अन्य अधिकारी भी हों जेल!
पाक पर एक्शन की तैयारी! PM मोदी से एयरफोर्स चीफ की मुलाकात, हाई लेवल मीटिंग
पहलगाम में दहशत: हमले के बाद जान बचाने भागे पर्यटक, सीसीटीवी में कैद खौफनाक मंजर
CBSE रिजल्ट 2025: बोर्ड ने फर्जी नोटिस का खंडन किया, 6 मई को परिणाम नहीं
क्या भारत को बेशकीमती कोहिनूर हीरा लौटाएगा UK? ब्रिटेन की मंत्री का जवाब
अमेरिका में राहुल गांधी ने भगवान राम को बताया काल्पनिक , BJP ने किया कड़ा विरोध
आतंकी हमला: आप जो चाहते हैं वही होगा , राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को लगाई लताड़