17 साल से भारतीय नागरिक बनकर रह रहा ओसामा! मुल्क लौटते वक्त चौंकाने वाला दावा, मचा हड़कंप
News Image

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार ने देश में मौजूद सभी पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने का अल्टीमेटम दिया था। सैकड़ों पाकिस्तानी वापस अपने देश लौट गए। वापस लौटे लोगों से बातचीत के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।

सीमा पर एक पाकिस्तानी युवक ने दावा किया कि वह पिछले 17 सालों से जम्मू-कश्मीर में रह रहा है और उसके पास भारतीय आधार कार्ड और वोटर कार्ड भी है। ओसामा के इस दावे के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

चुनाव आयोग भी इस मामले में एक्शन मोड में आ गया है। युवक का वीडियो वायरल होने के बाद चुनाव आयोग ने ओसामा के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। जानकारी सामने आई है कि युवक को पाकिस्तान भेज दिया गया है।

जांच में पाया गया कि ओसामा ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 और नागरिकता अधिनियम, 1955 का उल्लंघन करते हुए उरी विधानसभा क्षेत्र में खुद को मतदाता के रूप में पंजीकृत किया था।

गृह मंत्रालय यह भी जांच कर रहा है कि ओसामा इतने लंबे समय तक भारत में कैसे रह रहा था। बारामुल्ला के डीईओ-कम-डिप्टी कमिश्नर मिंग शेरपा ने बताया कि मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 जमा करते समय उस व्यक्ति ने घोषणा की थी कि वह भारत का नागरिक है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और विस्तृत जांच की जा रही है।

चुनाव आयोग फॉर्म-6 में जमा किए गए विवरणों को सत्यापित करने की प्रक्रिया पर विचार कर सकता है। मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इस फॉर्म में आधार नंबर, जन्मतिथि का प्रमाण और निवास का प्रमाण जैसी बुनियादी चीजें मांगी जाती हैं। उम्र और पते के प्रमाण के रूप में पैन और आधार कार्ड स्वीकार किए जाते हैं, लेकिन इनमें से कोई भी नागरिकता का प्रमाण नहीं है।

मतदाता सूची में खुद को जोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को फॉर्म-6 के अंत में यह घोषणा करनी होती है कि वह भारतीय नागरिक है। इसके अलावा यह प्रमाण भी प्रस्तुत करना होता है कि उसका जन्म स्थान और वर्तमान पता भारत में है। इसके जरिए यह घोषित किया जाता है कि फॉर्म में दी गई जानकारी सही है और इसमें किसी तरह की धोखाधड़ी नहीं हुई है। धोखाधड़ी पाए जाने पर एक साल तक की कैद और जुर्माना लगाया जा सकता है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

विझिनजाम बंदरगाह: भारत को सालाना 220 मिलियन डॉलर की बचत का रास्ता!

Story 1

रोहित शर्मा का DRS विवाद: टाइम खत्म होने पर मांगा रिव्यू, आईपीएल में मचा बवाल

Story 1

डीके शिवकुमार का हुबली रैली में बड़ा ऐलान: भाजपा पर साधा निशाना!

Story 1

IPL 2025 के बीच मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी पर रेप का आरोप, जल्द पुलिस करेगी गिरफ्तार

Story 1

खस्ताहाल दिल्ली एयरपोर्ट: थरूर ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कसा तंज!

Story 1

Vivo का धमाका! 1000 रुपये सस्ता हुआ 32MP सेल्फी और 80W चार्जिंग वाला फोन

Story 1

जाति जनगणना पर NDA में दरार! क्या चिराग पासवान अलग होने जा रहे हैं?

Story 1

हम मर्दों के बारे में कुछ तो सोचो... मैंने सच्ची मोहब्बत की है - दर्दनाक वीडियो के बाद युवक ने खुद को मारी गोली

Story 1

कई लोगों की रातों की नींद उड़ी , पीएम मोदी का दावा

Story 1

हैदर नहीं, मीणा बोलो! सीमा हैदर के वकील पत्रकार पर भड़के, वीडियो वायरल