मुंबई इंडियंस की टीम IPL 2025 में बेहतरीन खेल दिखा रही है और 11 मुकाबलों में 7 जीत के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर है। टीम के प्रदर्शन को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह टीम छठी बार खिताब जीत सकती है।
लेकिन IPL 2025 के बीच मुंबई इंडियंस के समर्थकों को बड़ा झटका लगा है। टीम का एक ऑलराउंडर रेप के आरोप में फंस गया है। समर्थक इस खबर से निराश हैं और उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि उनकी टीम का खिलाड़ी ऐसा कर सकता है।
खबर है कि मुंबई इंडियंस का एक खिलाड़ी रेप के अपराध में दोषी पाया गया है। यह खिलाड़ी और कोई नहीं, बल्कि IPL 2024 में टीम का हिस्सा बने बड़ौदा के ऑलराउंडर शिवालिक शर्मा हैं। शिवालिक शर्मा पर उनकी मंगेतर ने रेप के आरोप लगाए हैं और अब शिवालिक फरार हैं।
मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी शिवालिक शर्मा IPL 2025 की नीलामी में अनसोल्ड गए थे। उनकी मंगेतर ने उन पर रेप के आरोप लगाकर उन्हें एक और झटका दे दिया है। मंगेतर ने जोधपुर पुलिस स्टेशन में जाकर कहा कि साल 2023 में शिवालिक ने सगाई की थी, जिसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने।
महिला का आरोप है कि कई बार शारीरिक संबंध बनाने के बाद जब 2024 में शादी की बात हुई तो शिवालिक ने मना कर दिया।
पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि आरोपी फरार है, लेकिन जल्द ही उसे न्यायिक हिरासत में लिया जाएगा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
*Cricketer’s Wicket by Police: Booked After Allegations of Betrayal and Misconduct
— Our Vadodara (@ourvadodara) May 2, 2025
As the IPL dazzles fans across the country, a troubling controversy has cast a cloud over the cricketing spotlight. Shivalik Sharma, a talent from Vadodara and a former Mumbai Indians player, is… pic.twitter.com/Q0ejB5xfCG
बलेनो और स्विफ्ट को टक्कर देने आ रही है ये नई कार, मचाएगी धमाल!
मुझे नहीं पता पीएम मोदी ऐसा क्यों...? पीएम मोदी के नींद हराम करने वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार
ऋषिकेश में सांड का स्कूटी स्टंट: दो पैरों पर दौड़ाकर लोगों को किया दंग!
सांड चला रहा स्कूटी! वायरल वीडियो देख लोग बोले - भारत में कुछ भी हो सकता है
शाहिद अफरीदी की हुई पिटाई, भीड़ ने मारे थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो
OMG! बैल ने किया स्कूटर चोरी, लोग बोले - डेट पर जाने की तैयारी!
GT vs SRH: शुभमन गिल ने अभिषेक शर्मा को मारी लात! वीडियो से मचा हड़कंप
हिंदुओं के लिए नौकरी का पोर्टल: महाराष्ट्र में नया विवाद!
टी20 इंटरनेशनल से संन्यास: विराट कोहली का बड़ा खुलासा, एक साल बाद तोड़ी चुप्पी
बाहर CWC, अंदर PWC: सबूत मांगकर कांग्रेस फिर विवादों में, BJP ने कहा - पाकिस्तान का मनोबल बढ़ाती है