पहलगाम हमले पर हिमांशी की शांति अपील, नेहा सिंह राठौर ने साधा निशाना!
News Image

पहलगाम हमले के बाद भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर लगातार चर्चा में हैं। उनके खिलाफ लखनऊ और अयोध्या में शिकायतें भी दर्ज की गई हैं।

इस बीच, नेहा सिंह राठौर ने एक बार फिर हमले में मारे गए नौसेना अधिकारी विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी को लेकर हो रही टिप्पणियों पर नाराजगी जताई है।

उन्होंने कहा कि जब से हिमांशी ने शांति की अपील की है, तब से आईटी सेल के लोग उन्हें भी अपमानित कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पहलगाम हमले में शहीद हुए नौसेना अधिकारी विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी। उन्होंने कहा था, हम नहीं चाहते कि लोग मुसलमानों या कश्मीरियों के खिलाफ जाएं। हम शांति चाहते हैं, लेकिन न्याय भी चाहते हैं।

हिमांशी के इस बयान के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नेहा राठौर ने बीजेपी और आईटी सेल पर निशाना साधा है।

नेहा राठौर ने कहा, जब से पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी ने मुसलमानों और कश्मीरियों के लिए शांति की अपील की है, तब से आईटी सेल और अंधभक्त उन्हें भी अपमानित कर रहे हैं। ये है इन लोगों का फर्जी राष्ट्रवाद और नकली देशभक्ति।

उल्लेखनीय है कि नेहा सिंह राठौर लगातार पहलगाम हमले को लेकर सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने कई विवादित पोस्ट भी किए, जिसके बाद उनके खिलाफ लखनऊ और अयोध्या में शिकायत दर्ज की गई है और उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाए जाने की मांग की जा रही है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

कैमरे में कैद: जमीन के साथ समुद्र में समा गया पूरा गांव!

Story 1

रन भी बनाए, अंपायर से भिड़े: शुभमन गिल को इतना गुस्सा क्यों आया?

Story 1

हाईवे पर राफेल की दहाड़ से थर्राया मुनीर!

Story 1

UCC लागू होने से मुस्लिम विवाहों पर संकट? मौलानाओं का विरोध प्रदर्शन

Story 1

केरल में मोदी का वार: किसको उड़ी नींद, क्या था संदेश?

Story 1

राकेश टिकैत पर हमला, सिर से उतरी पगड़ी, अपने गढ़ में फजीहत!

Story 1

IPL 2025: दो टीमें बाहर, KKR, LSG और SRH खतरे में, प्लेऑफ में कौन करेगा एंट्री?

Story 1

अटारी-वाघा बॉर्डर ड्रामा: पहले पाकिस्तान ने बंद किया, फिर खोला, आरोप भारत पर!

Story 1

कश्मीर छोड़ो, तालिबान भी भारत के साथ! पाक सांसद ने लगाई सेना की क्लास

Story 1

एशिया कप 2025 पर संकट: पहलगाम हमले के बाद रद्द होने की आशंका!