मुजफ्फरनगर में किसान नेता राकेश टिकैत को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार द्वारा सिंधु जल समझौता स्थगित करने पर नरेश टिकैत और राकेश टिकैत ने असहमति जताई थी।
हालांकि, भाजपा नेताओं के विरोध के बाद दोनों किसान नेता अपने बयान से पलट गए थे और खेद जताया था। लेकिन जनता में आक्रोश अभी भी बरकरार है।
आज पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ आयोजित जनआक्रोश रैली में राकेश टिकैत को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। उनके सिर पर झंडा मारा गया जिससे उनकी पगड़ी भी निकल गई।
इससे राकेश टिकैत बुरी तरह बिफर पड़े। विरोध करने वालों को नागपुरिया कहते हुए उन्होंने कहा कि ये कुछ नए हिंदू बने हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये लोग पहलगाम जैसे आतंकी हमले के मामले पर भी देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।
भड़कते हुए टिकैत ने कहा कि मेरा कोई विरोध नहीं है। यहां कुछ लोग नए हिंदू बने हैं, जिनकी मानसिकता खराब है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि हम अपना ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे।
राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि यहां उनके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की गई है। उन्होंने विरोध करने वालों को चुनौती देते हुए कहा कि हमने पहले भी दिखाया है, फिर से दिखाएंगे और इसी मैदान में दिखाएंगे। जितने लोग एकत्रित हुए हैं, उनसे दोगुना लोगों को जमा करके दिखाएंगे।
पहलगाम को लेकर टिकैत के एक पहले दिए गए बयान को इस विरोध से जोड़ा जा रहा है। टिकैत ने सवाल उठाया कि कौन उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाएगा। उन्होंने कहा कि इन लोगों को न कुछ पता है और नहीं कुछ ज्ञान है। ये नए हिंदू बने लोग हैं, इन्हें जितना पढ़ाया जाता है, उतना ही जानते हैं।
*ब्रेकिंग न्यूज़
— Anurag Verma ( PATEL ) (@AnuragVerma_SP) May 2, 2025
मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैत पर हमला , उनकी पगड़ी गिरी। पुलिस ने किसी तरह उन्हें वहां से निकाला।
आज मुजफ्फरनगर में हिंदूवादी संगठन का प्रदर्शन था। टिकैत और हिन्दू संगठन आमने सामने आ गए#Muzaffarnagar #RakeshTikait #HinduOrganization #viralvideo pic.twitter.com/xRGCWTOeEx
IPL 2025 के 3 सबसे शानदार कैच: एक को देखकर उड़ जाएंगे होश!
थरूर को मंच पर देख मोदी ने कांग्रेस को मारा ताना, कई लोगों की उड़ेगी नींद!
मैदान पर सलाम! राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी ने रोहित शर्मा के आगे जोड़े हाथ
दिल्ली-बिहार टूरिस्ट बस पर गोरखपुर में हमला, यात्रियों से मारपीट का वीडियो वायरल
पंजाब-हरियाणा जल विवाद: क्या गहराएगा संकट? सैनी सरकार की सर्वदलीय बैठक!
PSL मैच में इमाद वसीम का शर्मनाक इशारा, फैंस में आक्रोश
इंसानियत शर्मसार! कोलकाता में गर्मी से बेहाल घोड़ा गिरा, मालिक ने थप्पड़ों से उठाया
क्या पीएम मोदी के हाथ में देश सुरक्षित है? फारूक अब्दुल्ला का जवाब
हिमाचल सरकार पर भाजपा का हमला: औरंगजेब याद आए, मंदिरों पर टैक्स का आरोप
देख ले पाकिस्तान! गंगा एक्सप्रेस-वे पर रात में भी गरजे भारतीय फाइटर प्लेन